Janmashtami 2023: रोहिणी नक्षत्र में आई है जन्माष्टमी, लड्डू गोपाल के जन्म पर बना दुर्लभ संयोग

Janmashtami 2023: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर प्रभु श्री कृष्ण का जन्म मनाया जाता है। लड्डू गोपाल का जन्मदिन एक उत्सव की तरह होता है। इस बार कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर लोग थोड़ा भ्रमित थे क्योंकि अष्टमी तिथी का प्रारंभ आज ही है इसलिए कुछ लोग आज जन्माष्टमी का व्रत हैं तो कुछ लोग गुरुवार को उपवास रखेंगे। वैसे वृंदावन में आज रात 12 बजे ही श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आपको बता दें कि इस बार की जन्माष्टमी काफी विशेष है।

 Janmashtami 2023

दरअसल इस बार कृष्ण जन्माष्टमी रोहिणी नक्षत्र में आई है जो कि एक दुर्लभ संयोग है। पुराणों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि को रात 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ था, इसी वजह से इस पर्व की महिमा और भी बढ़ गई है।

रोहिणी नक्षत्र में आया कान्हा का जन्मदिन

मालूम हो कि रोहिणी नक्षत्र आज दोपहर 2.39 बजे से लेकर 7 सितंबर की दोपहर 3.07 बजे तक रहेगा जबकि अष्टमी तिथि आज दोपहर 03:38 से लेकर 07 सितंबर को शाम 04:14 बजे तक रहेगी।

लड्डू गोपाल की आरती

  • आरती बाल कृष्ण की कीजै ।
  • अपना जन्म सफल कर लीजै ॥
  • आरती बाल कृष्ण की कीजै...
  • श्री यशोदा का परम दुलारा ।
  • बाबा के अँखियन का तारा ॥
  • आरती बाल कृष्ण की कीजै...
  • गोपियन के प्राणन से प्यारा ।
  • इन पर प्राण न्योछावर कीजै ॥
  • आरती बाल कृष्ण की कीजै...
  • बलदाऊ के छोटे भैया ।
  • कनुआ कहि कहि बोले मैया ॥
  • आरती बाल कृष्ण की कीजै...
  • परम मुदित मन लेत बलैया ।
  • अपना सरबस इनको दीजै ॥
  • आरती बाल कृष्ण की कीजै...
  • श्री राधावर कृष्ण कन्हैया ।
  • ब्रज जन को नवनीत खवैया ॥
  • आरती बाल कृष्ण की कीजै...
  • देखत ही मन लेत चुरैया ।
  • यह छवि नैनन में भरि लीजै ॥
  • आरती बाल कृष्ण की कीजै...
  • तोतली बोलन मधुर सुहावै ।
  • सखन संग खेलत सुख पावै ॥
  • आरती बाल कृष्ण की कीजै...
  • सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे ।
  • अब इनको अपना करि लीजै ॥
  • आरती बाल कृष्ण की कीजै...

॥ इति श्री लड्डू गोपाल आरती संपूर्णम् ॥

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+