Janmashtami 2018: जानिए क्या है दही-हांडी का मतलब, क्यों बनते हैं लोग गोविंदा?
नई दिल्ली। इस बार 3 सितंबर को गोकुल जन्माष्टमी का त्योहार है, पूरे देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह की तैयारियां चल रही हैं। कहीं इस दिन रासलीला का आयोजन होता है तो कहीं इस दिन झांकियां सजायी जाती हैं लेकिन महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में इस दिन के लिए दही जमायी जा रही है और हांडी तैयार की जा रही है, क्योंकि लड्डू गोपाल के जन्मदिवस पर इन जगहों पर दही-हांडी की प्रतियोगिता का आयोजन होता है।

क्या है परंपरा
दही-हांडी प्रतियोगिता के तहत लड़कों का एक समूह पिरामिड बनाता है, जिसमें एक लड़का ऊपर चढ़कर ऊंचाई पर लटकी हांडी, जिसमें की दही होता है, को फोड़ता है। ये लड़के गोविंदा बनकर इस खेल में भाग लेते हैं। इस दौरान काफी गीत-संगीत होता है और पिरामिड वाले लड़कों पर आस-पास के लोग काफी पानी फेंकते हैं।जिससे दही-हांडी तक पहुंचना आसान नहीं होता। जो लड़का हांडी फोड़ता है वो ही विजेता होता है।

क्या है मकसद
माना जाता है कि कान्हा जी को दही पसंद थी और वो हांडी से चुरा-चुरा कर दही खाते थे इसलिए दही-हांडी खेल उन्हें समर्पित है इसलिए उनके जन्मदिन पर उन्हें इसके जरिये याद किया जाता है। दही-हांडी प्रतियोगिता आसान नहीं है, इस दौरान अगर इंसान गिरे तो काफी चोट लगती है, लेकिन ये खेल ये दर्शाने की कोशिश की है अगर आपका लक्ष्य निश्चित हो और आप मेहनत और हिम्मत दिखायें तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। यही उपदेश भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया था।

क्यों बनते हैं लोग गोविंदा?
गोविंदा वो ही होता है जो अंत तक हार नहीं मानता, इसलिए ये खेल होता है, ताकि लोग ये समझें कि किसी भी चीज को पाने के लिए निरंतर मेहनत करनी होती है जो मौके का लाभ उठाता है और प्रयत्न करता है वो ही जीतता है, इसलिए लोग दही-हांडी को फोड़कर असली में गोविंदा बनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications