अगर कभी नहीं चाहते खटिया पकड़ना तो जरूर पढ़े यह खबर
नई दिल्ली। हमारे देश में आदि काल से ही कुछ परंपराओं का निर्वहन हो रहा है। देश के लोग उन्हें अपने पूर्वजों की आदत मानकर उसका लगातार प्रयोग कर रहे हैं। जिसकी गहराई से अध्ययन करने पर पता चला कि भले ही विकास की गति ने अब रफ्तार पकड़ी है लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि हमारे पूर्वजों की ओर से बनायी गयी हर परंपरा का संबंध हमारे सेहत है, अगर हम सच में उन चीजों के बारे में जानेंगे कि हमें ना तो ज्यादा डॉक्टरों के पास जाने की जरूरत पड़ेगी और ना ही दवा खाने की।
जानिए पुराणों के अनुसार किन लड़कियों से शादी नहीं करनी चाहिए..
आज हम आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ परंपराओं के बारे में जो सिर्फ और सिर्फ हमें खुशी और सेहतमंद जीवन प्रदान करती हैं। इसलिए दादी-नानी के नुस्खे हमेशा सही होते हैं जिसे आप भी इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद सही मानने लगें।
जानिए पुराणों मे क्यों कहा गया है कि जमीन पर बैठकर खाना खाओ?
1.केले के पत्ते पर खाना खाना: साउथ में लोग केले के पत्ते में खाना खाते हैं, केले का पत्ता काफी शुद्द माना जाता है जिसका सीधा असर हमारे दिमाग पर होता है, केले के पत्ते की हरियाली आंखों को सकून और ठंडक खाने के पचने में मदद करती है।
2.नंगे पैर चलना: नंगे पैर चलने से इंसान का शरीर सीधे तौर पर जमीन के संपर्क में आता है, जो वजन और नर्वस सिस्टम को सही करता है।
3. खाना खाते वक्त पानी ना पीएं: खाना खाने के साथ पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे दो नुकसान होते हैं, पहला यह कि आपका खाना पचेगा नहीं और दूसरा आप पानी से पेट भर लेंगे और खान कम खायेंगे जो कि मेटाबॉलिज्म के लिए सही नहीं
जानिए 'नमस्कार' का सही अर्थ और फायदे
आगे की खबर नीचे की स्लाइडों में..

कान-नाक छेदन
कान-नाक को छेदने से लड़कियों मे मासिक धर्म नियमित रहता है और लड़कों में हार्निया की शिकायत नहीं होती।

रंगोली बनाना
रंगोली बनाने से महिलाओं के अंदर से स्ट्रेस रिलीज होता है जो कि स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी है।

हाथ से खाना खाना
हाथ से खाना खाने से आपके अंदर बाहर के बैक्टिरिया पेट के अंदर नहीं जाते और वहीं दूसरी ओर हाथ और अंगुलियों काफी एक्टिव रहते हैं।

घी खाना
घी खाने दिमाग मजबूत होता है और साथ ही वजन कम होता है, यह भ्रांति है कि घी से वजन बढ़ता है, अगर आप घी खाते हैं तो आपको भूख बार-बार नहीं लगती है और कम खाते हैं जिससे मोटापा बढ़ ही नही सकता।

मेंहदी लगाना
मेंहदी हाथ और बाल दोनों के लिए अच्छी होती है, इससे दिमाग शांत और माइग्रेन जैसे रोगो से छूटकारा मिलता है।

Read: भारत में शादी से जुड़ी कुछ अजब-गजब परंपरायें
Read: भारत में शादी से जुड़ी कुछ अजब-गजब परंपरायें
भारत विभन्नताओं का देश है,कहा जाता है कि हर सौ मीटर पर यहां बोली और रिवाज बदल जाते हैं। इतना अलग होते हुए भी यह देश प्यार और एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। आपको पता है कि अलग-अलग जाति और धर्म को मानने वाले इस देश में शादी को लेकर भी बड़ी अजीब-अजीब और अलग-अलग परंपरायें हैं।











Click it and Unblock the Notifications