क्रिसमस के जश्न में डूबा पूरा भारत, देखें खूबसूरत तस्वीरें

क्रिसमस की धूम देश भर में देखने को मिली। हर जगह सेंटा क्‍लॉज और ढेर सारे तोहफे दिखाई दे रहे हैं।

नई दिल्‍ली। आज चारों ओर क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। गिरजाघरों में अगर प्रार्थनाओं का दौर जारी है तो बाजार में केक और चॉकलेट की लूट मची है।

हर जगह सेंटा क्‍लॉज और ढेर सारे तोहफे दिखाई दे रहे हैं। इस त्‍योहार पर न केवल ईसाई धर्म के लोग, बल्कि सभी धर्मों के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा ले रहे हैं। हर जगह भगवान ईसा मसीह की पूजा की जा रही है।

बच्चों की तो मौज है, हर किसी के हाथों में गुब्बारे और चॉकलेट दिखाई दे रहे हैं।

आईए एक नजर डालते हैं तस्वीरों के जरिए देश भर में मनाए जा रहे क्रिसमस पर...

गोवा में क्रिसमस की धूम

गोवा में क्रिसमस की धूम

हर साल की तरह इस साल भी गोवा में क्रिसमस की धूम है, गोवा के सभी होटल खचाखच भरे हुए हैं। यहां हर साल सभी धर्मों के लोग खास तौर से क्रिसमस मनाने आते हैं। खुशियों से भरे इस त्‍योहार पर वनइंडिया की ओर से आपको ढेर सारी बधाईयां।

बच्चों ने सेंटा क्‍लॉस का रूप धरा

बच्चों ने सेंटा क्‍लॉस का रूप धरा

देश के कई स्कूलों में बच्चों ने सेंटा क्‍लॉस का रूप धरा, इन छोटे-दोटे सेंटा क्‍लॉस को देख किसी का भी मन इन्‍हें गोदी में उठाने का करेगा। खास बात ये है कि क्रिसमस एक ऐसा त्‍योहार है जो देश भर के स्‍कूलों में सबसे ज्‍यादा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जाता है।

जीसस क्राइस्‍ट

जीसस क्राइस्‍ट

उत्‍तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में गंगा के तट पर सैंड आर्टिस्‍ट ने जीसस क्राइस्‍ट बनाकर उन्‍हें नमन किया। शहर के गिरजा घरों में प्रार्थनाओं का दौर जारी है।

अनोखा विश्व रिकॉर्ड

अनोखा विश्व रिकॉर्ड

क्रिसमस के उपलक्ष्‍य में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन ने रेत में 1000 सेंटा बनाकर अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया।

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर शेन वॉर्न

क्रिसमस के मौके पर पूरी दुनिया जश्न में डूबी हुई है। अपने बच्चों के साथ क्रिसमस मनाते पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर शेन वॉर्न।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+