Holi 2021: वशीकरण-आकर्षण करने का सबसे बड़ा दिन 'होली'

नई दिल्ली। फाल्गुन माह की पूर्णिमा अर्थात् होलिका दहन वाला दिन तंत्र-मंत्र की सिद्धियों के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन होता है। यह वशीकरण, आकर्षण, सम्मोहन शक्ति बढ़ाने के लिए वर्ष का एकमात्र दिन होता है। यदि आप चाहते हैं किसभी आपसे आकर्षित रहें, आपकी बातों का अनुसरण करें, आपके कहे अनुसार चलें और आपके व्यक्तित्व में एक ऐसा चुंबकीय आकर्षण पैदा हो जिससे लोग आपकी तरफ खींचे चले आएं तो आपको होलिका दहन के दिन वशीकरण के प्रयोग करना चाहिए। ध्यान रहे, ये प्रयोग गलत नीयत से या किसी को नुकसान पहुंचानें के लिए, मर्यादा के विपरीत जाकर कोई काम करने के लिए कभी नहीं करना चाहिए, अन्यथा इनका कोई प्रभाव नहीं होगा।

वशीकरण-आकर्षण करने का सबसे बड़ा दिन होली

ऊं कामदेवाय विद्महे पुष्पबाणाय धीमहि तन्नो अनंग प्रचोदयात्

वशीकरण करने के लिए होलिका दहन की रात्रि में कामदेव वशीकरण मंत्र सिद्ध करें। इस मंत्र को सिद्ध करने के लिए होलिका दहन की रात्रि में 12 बजे स्नान करें। लाल वस्त्र धारण करें। घर का एकांत कमरा या कहीं अन्य एकांत जगह पर लाल कंबल का आसन बिछाएं। उत्तर की ओर मुख करें और पारद माला से कामदेव वशीकरण मंत्र की 21 माला जाप करें। पूरे जाप के समय अपने सामने दीपक जलता रहे। यह मंत्र सिद्ध हो जाएगा। इस मंत्र की सिद्धि से आपके अंदर एक ऐसा आकर्षण प्रभाव पैदा होगा किजिसे चाहें उसे अपने वश में कर सकते हैं।

ऊं नमो आदिरूपाय अमुकस्याकर्षण कुरु कुरु स्वाहा

यह दूसरा मंत्र है। इस मंत्र को भी इसी प्रकार सिद्ध करना है। इसमें अमुक की जगह जिसे वशीभूत करना है उसका नाम लेना है। इस मंत्र से आप जिस व्यक्ति को वश में करना चाहते हैं, उस व्यक्ति से कम से कम एक बार आपकी रूबरू मुलाकात पहले होनी चाहिए। किसी अनजान को आप वश में नहीं कर सकते हैं।

क्लीं कृष्णाय नम:

भगवान कृष्ण का यह मंत्र जबर्दस्त आकर्षण प्रभाव पैदा करता है। इस मंत्र को सवा लाख जपने से सिद्ध होता है। होलिका दहन की संपूर्ण रात्रि में इसके जाप पूरे कर लिए तो समझो आपमें त्रैलोक्य मोहन करने की शक्ति आ जाएगी। फिर कोई काम आपका रूकेगा नहीं। इस मंत्र से न केवल आकर्षण प्रभाव पैदा होता है बल्कि इससे लक्ष्मी की प्राप्ति भी होती है। आर्थिक अभाव भी इस मंत्र से दूर हो जाते हैं।

आकर्षण प्रभाव

होलिका दहन की रात्रि में केसर, गोरोचन, असगंध, हरताल और मेनसिल को बराबर भाग में पीसकर चूर्ण बना लें। इसे गुलाबजल में मिलाकर प्रतिदिन तिलक करें। जो भी व्यक्ति आपसे मिलेगा वह आपके आकर्षण प्रभाव में बंध जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+