Holi Bhai Dooj 2026: होली भाई दूज आज, कितने बजे भाई को लगेगा तिलक? क्या है मुहूर्त?
Holi Bhai Dooj 2026: होली के बाद मनाया जाने वाला पावन पर्व भाई दूज भाई-बहन के स्नेह और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इसे कई स्थानों पर 'भैया दूज' या 'भाई फोटा' भी कहा जाता है। होली के बाद आने के कारण इसे होली भाई दूज या होली वाली भाई दूज कहा जाता है। ये पावन दिन आज मनाया जा रहा है। गुरुवार की वजह से इस दिन का महत्व और बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हर साल ये चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है।

Holi Bhai Dooj 2026 Muhurat
भाई दूज तिलक का शुभ समय: आज सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (स्थानीय पंचांग अनुसार समय में अंतर संभव)
Holi Bhai Dooj 2026 Significance: होली भाई दूज का महत्व
होली भाई दूज का संबंध पौराणिक कथा से जुड़ा है। मान्यता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। बहन ने उनका तिलक कर आदर-सत्कार किया। प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो भाई इस दिन बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा, उसकी आयु लंबी होगी और उसे यमलोक का भय नहीं रहेगा। ये पर्व साल में दो बार मनाया जाता है एक होली के बाद और एक दीवाली के बाद।
Holi Bhai Dooj 2026 Puja Vidhi: होली भाई दूज पूजा विधि
बहनें सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर पूजा की थाली तैयार करें - रोली, चावल (अक्षत), दीपक, मिठाई, नारियल, कलावा आदि रखें। भगवान गणेश का स्मरण करें। भाई को आसन पर बैठाएं। बहन भाई के माथे पर रोली-चावल से तिलक लगाए। आरती उतारें और मिठाई खिलाएं। भाई बहन को उपहार दें और आशीर्वाद लें। कुछ स्थानों पर बहनें भाई के हाथ पर सूत (कलावा) भी बांधती हैं। बदले में भाई अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं और हमेशा उनकी रक्षा करने का वचन देती हैं।
Holi Bhai Dooj 2026 Tilak Mantra: भाई दूज तिलक मंत्र
- गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज। सुभद्रा पूजा कृष्ण को, बढ़े मेरे भैया की लाज॥
- भ्रातस्त्वं दीर्घायुर्भव, सुखी भव, समृद्धिमान् भव।
- ॐ यमाय नमः।
यह पढ़ें: जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें। हमारा मकसद किसी भी तरह का अंधविश्वास फैलाना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications