'मैं ही असली चैंपियन हूं,' यादगार फाइट से पहले दो अपराजित चैलेंजरों ने किया अपनी-अपनी जीत का दावा

26 जून की शाम को ONE Championship को नया फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन मिल जाएगा, जब दो अजेय स्ट्राइकर्स असादुला इमानगज़ालिएव और असलमजोन ओर्तिकोव खिताबी मैच में अपनी-अपनी दावेदारी पेश करते हुए दिखेंगे।

इन दोनों की यह टक्कर साल की सबसे बेहतरीन फाइट बन सकती है क्योंकि वे अपने घातक और अप्रत्याशित फाइटिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों का सामना The Inner Circle 20 इवेंट की मुख्य फाइट में होगा।

mma

असलमजोन ओर्तिकोव ने जीत की हुंकार भरी

उज़्बेकिस्तान के 23 वर्षीय स्ट्राइकर ने अपने करियर में अभी तक 24 मैचों में शिरकत की और सभी में शानदार जीत हासिल की हैं। उन्होंने इस दौरान खेल के कई बड़े नामों को मात दी और अब उनका सामना एक ऐसे विरोधी से हो रहा है, जो हाथ, पैर, कोहनी और घुटने किसी से भी वार कर विरोधियों को चारों खाने चित कर देता है।

ओर्तिकोव को ऐसे में पांच राउंड की फाइट में बचकर रहना होगा और उन्होंने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया, "हम दोनों अभी तक अपराजित हैं और कोई भी नॉकडाउन नहीं हुआ है। यह एक धमाकेदार फाइट होगी। हम में से कोई एक नॉकडाउन होगा और वह मैं नहीं होऊंगा।"

रूस के लिए इतिहास रचना चाहते हैं असादुला इमानगज़ालिएव

22 वर्षीय फाइटिंग सनसनी ने जिस तेजी से अपनी लोकप्रियता बढ़ाई है, किसी अन्य फाइटर के लिए वैसी कल्पना करना भी मुश्किल है। अपने विस्फोटक स्टाइल के दम पर उन्होंने महान MMA कमेंटेटर और मशहूर पॉडकास्टर जो रोगन से "सबसे सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर" की संज्ञा हासिल की। अब इमानगज़ालिएव बेल्ट को अपने देश रूस लेकर जाना चाहते हैं।

लंबी कद-काठी के इस फाइटर ने मैच को लेकर कहा, "मैं मानता हूं कि असलमजोन एक लाजवाब फाइटर हैं और यह एक जबरदस्त फाइट होगी। लेकिन मुझे खुद पर पूरा भरोसा है। सभी का अपना-अपना रास्ता होता है और मुझे लगता है कि मैं ही असली चैंपियन हूं और ये बेल्ट घर लेकर जाऊंगा।" भारत में The Inner Circle 20 इवेंट को शुक्रवार, 26 जून को शाम 5 बजे से live.onefc.com पर देखा जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+