Hartalika Teej 2021: जानिए 'हरतालिका तीज' पर क्या करें और क्या ना करें?
नई दिल्ली, 09 सितंबर। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को 'हरतालिका तीज' का पर्व होता है। अखंड सौभाग्य का ये व्रत काफी कठिन होता है। इस दिन महिलाएं बिना पानी के व्रत रखती हैं और शाम को भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं। उत्तर भारत में ये व्रत कुंवारी लड़कियां भी करती हैं। कहा जाता है कि ये व्रत करने से लड़कियों को अच्छे पति की प्राप्ति होती हैं और सुहागिनों का सुहाग यशस्वी और लंबी उम्र वाला होता है,इस व्रत को करने से सात जन्मों तक महिलाओं को उनके पति सात जन्मों तक मिलते हैं।

क्या करें
- कुछ महिलाएं पूरे 24 घंटे के बाद पानी पीती हैं।
- लेकिन कुछ जगह महिलाएं पूजा करने के बाद पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोल देती हैं।
- इस दिन महिलाओं को 16 शृंगार करके भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करनी चाहिए।
- मां पार्वती को सुहाग का सारा सामान अर्पित करना चाहिए।
- हरतालिका तीज की पूजा प्रदोष काल में करनी चाहिए।
- शाम को पूजा के बाद पति के पैर छूकर उनका आर्शीवाद लेना चाहिए।
- रात्रि जागरण अवश्य करें और भजन गाएं।
- जो भी करें मन से करें, तभी व्रत के शुभ फल की प्राप्ति होती है।
क्या ना करें
- घर में मांसाहार भोजन ना बनाएं।
- कोशिश करें कि उस दिन घर में प्याज-लहसुन का प्रयोग ना करें।
- झगड़ा ना करें।
- निंदा से बचे।
- संभोग ना करें।
हरितालिका तीज पूजा का वक्त
- तृतीया तिथि प्रारंभ 8 सितंबर को रात्रि 2.34 बजे से
- तृतीया तिथि पूर्ण 9 सितंबर को रात्रि 12.19 बजे तक
- 9 सितंबर को सूर्योदय पूर्व से लेकर अर्द्धरात्रि र्पयत तक तृतीया तिथि रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications