Hariyali Teej Ki Aarti: हरियाली तीज पर जरूर करें ये आरती, घर में होगा सुख चैन का वास
Hariyali Teej Ki Aarti Lyrics In Hindi: हरियाली तीज के दिन शिव-पार्वती की विशेष आरती करने से इंसान के घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती होने का सुख मिलता है तो वहीं घर- परिवार में सुख-शांति का वास होता है।

शिव-पार्वती अपने भक्तों पर दोनों हाथों से प्यार लुटाते हैं। वैसे भी बिना आरती के कोई भी पूजा पूरी नहीं होती है इसलिए इस खास पर्व पर जरूर करें ये आरती। मालूम हो कि इस बार हरियाली तीज का पर्व 19 अगस्त को है।
हरियाली तीज की आरती
- ओम जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।।
- ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।। जय पार्वती माता।।
- अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता।
- जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता। जय पार्वती माता।।
- सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा।
- देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा।। जय पार्वती माता।।
- सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता।।
- जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।।
- हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।। जय पार्वती माता।।
- शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता।
- सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।। जय पार्वती माता।।
- सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता।
- नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता। जय पार्वती माता।।
- देवन अरज करत हम चित को लाता।
- गावत दे दे ताली मन में रंगराता।। जय पार्वती माता।।
- श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता।
- सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।। जय पार्वती माता।।
हरियाली तीज की आरती कितने बजे होती है?
हरियाली तीज की आरती शाम को हो सकती है।
हरियाली तीज की आरती कितनी बार करनी चाहिए?
हरियाली तीज की आरती दिन में एक बार होनी चाहिए।
हरियाली तीज की आरती रने के नियम
हरियाली तीज की आरती करते वक्त आपका मन और तन दोनों स्वच्छ होना चाहिए। आप नहा-धोकर स्वच्छ कपड़े पहनकर आरती करें।
हरियाली तीज की आरती किस लिए करते हैं?
जो यश, शांति, प्रेम और धन की इच्छा रखते है, वो हरियाली तीज की आरती करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications