Sharadiya Navratri 2024 Wishes: 'अंबे है मेरी मां, दुर्गा है मेरी मां', आज अपनों को भेजें ये खास संदेश
Sharadiya Navratri 2024 Wishes: आज से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हुआ है, आज से लेकर अगले 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होगी। कुछ लोगों ने आज के दिन उपवास रखा है तो कहीं घटस्थापना हो रही है। कोई गरबा की तैयारी कर रहा है तो कहीं पर दुर्गापूजा की तैयारियां चल रही हैं।
आपको बता दें कि नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा होता है, मां का हर रूप बेहद ही मोहक है, जो कि भक्तों पर दोनों हाथों से आशीष लुटाता है।

माना जाता है कि आदिशक्ति की पूजा जो कोई भी सच्चे मन से करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। आज के दिन को आप भी यादगार बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए।
यहां हम लाए हैं आपको लिए कुछ सुंदर संदेश, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को भेजकर उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हैं और नवरात्रि पर्व की खुशी को दो गुना कर सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि के शुभकामना संदेश (Navratri 2024 Wishes)
- मां दुर्गा का प्यार औऱ आशीष आप सभी पर बना रहे, हैप्पी नवराात्रि, शुभ नवरात्रि!
- आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन हो। शुभ नवरात्रि!"
- माता आप पर हमेशा कृपा बरसाएं, हैप्पी नवराात्रि
- इस नवरात्रि माँ दुर्गा आपके जीवन की हर कठिनाई को दूर करें , जय माता दी!"
- मां दुर्गा की कृपा से आपका हर दिन मंगलमय हो, हैप्पी नवराात्रि।
- मां दुर्गा की शक्ति, मां लक्ष्मी की संपन्नता और मां सरस्वती का ज्ञान आपको प्राप्त हो। हैप्पी नवराात्रि।
- अंबे है मेरी मां, दुर्गा है मेरी मां, जोर से बोलो जय माता दी, सारे बोलो जय माता दी। हैप्पी नवराात्रि।
- चोला लाल, मईया का चोला लाल, हैप्पी नवराात्रि।
- मां हैं तो फिर गम किसका, वो है शेरावाली तो डर किसका, हैप्पी नवराात्रि।
- शेरावाली माता तेरी सदा विजय, हैप्पी नवराात्रि।
- अंबे तू है जगदंबे काली, जय दुर्गे छप्पर वाली, हैप्पी नवराात्रि।
- थाली सजी है, आंगन सजा है, मां दुर्गा पधारी हैं, करो मिलकर स्वागत, हैप्पी नवराात्रि।
- मेरी मईया है सबसे प्यारी, उनकी महिमा सबसे निराली, हैप्पी नवराात्रि।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications