Raksha Bandhan 2024 Wishes: 'मेरा भाई तो मेरी जान है', अपनों को भेजें ये प्रेम भरे संदेश
Raksha Bandghan 2024 Wishes: भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन पूरे भारत में आज मनाया जा रहा है, श्रावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाले खूबसूरत पर्व का इंतजार हर भाई-बहन को बड़ी बेसब्री से होता है।
प्रेम, समर्पण, त्याग का ये पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपेन भाईयों की कलाई पर प्रेम के साथ राखी बांधती हैं और उसके बदले में भाई अपनी बहन को उसकी जीवन भर रक्षा करने का वचन देता है।

अगर आप इस दिन अपने भाई या बहन के पास नहीं है तो परेशान या निराश होने की जरूरत नहीं है। आप उन्हें अपने प्यारे मैसेज के जरिए उनके करीब होने का एहसास करा सकते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही प्यार भरे शुभकामना संदेश, जिन्हें अपनों को भेजकर आप हमेशा के लिए इस दिन को यादगार बना सकते हैं।
रक्षा बंधन के शुभकामना संदेश ( Happy Raksha Bandhan Wishes)
- बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है, हैप्पी रक्षाबंधन 2024।
- मेरे भईया मेरे चंदा, मेरे अनमोल रत्न, तेरे बदले मैं जमाने की कोई चीज ना लूं, हैप्पी रक्षाबंधन 2024।
- फूलों का तारों का, सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है, हैप्पी रक्षाबंधन 2024।
- मेरा भाई तो मेरी जान है, , हैप्पी रक्षाबंधन 2024।
- हर खुशी तेरी हो, हर मंजिल तेरी हो,रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरेभाई।
- तेरा हर सपना पूरा हो,तू जब भी मुझे याद करेगा, मैं हमेशा तुम्हारे पास होऊंगी, ये बहन का वादा है, हैप्पी रक्षाबंधन 2024।
- कभी हंसी में, कभी खुशी में,तो कभी आंसुओं के धागे में,तेरे साथ बिताए हर पल,यादें बनकर साथ रहेंगे,हैप्पी रक्षाबंधन 2024।
- ये बंधन तो प्यार का बंधन है,जन्मों का संगम है,हैप्पी रक्षाबंधन 2024।
- भाई-बहन का प्यारा बंधन,खुशियों का संकल्प है,रिश्तों की मिठास है र साथ निभाने का वचन है। रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!"
- यह धागा नहीं, एक प्यार का बंधन है,रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!"
- ये धागा नहीं वचन है, हमेशा तेरा साथ निभांऊंगा, मेरी बहना। रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!"
- जहां भर की खुशियां तूझे मिले, तुम जो चाहो वो हासिल हो, रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!"
कुछ खास बातें
- रक्षा बंधन का जिक्र महाभारत में मिलता है, एक युद्द के दौरान श्रीकृष्ण की उंगली कट जाने पर द्रौपदी ने पनी साड़ी का टुकड़ा उस पर बांधा था, जिसके बदले में कृष्ण ने उनकी रक्षा का वचन दिया था और इसलिए चीरहरण के वक्त श्रीकृष्ण ने भरी सभा में द्रोपदी को बेइज्जत होने से बचाया था।
- रक्षा बंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं है, यह उन भावनाओं और जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है जो भाई-बहन एक-दूसरे के प्रति महसूस करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications