Happy Raksha Bandhan 2023: 'मेरा भाई तो मेरी जान है', अपनों के भेजें ये प्रेम भरे संदेश
Raksha bandhan Wishes in Hindi: श्रावण मास की पूर्णिमा को भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व दो दिन यानी कि 30-31 अगस्त को है क्योंकि 30 तारीख को पूर्णिमा लगते ही भद्रकाल शुरू हो जाएगा जो रात नौ बजे तक रहेगा इसलिए राखी का त्योहार 30 तारीख को रात नौ बजे के बाद और 31 तारीख की सुबह को मनाया जाएगा।

राखी का त्योहार प्यार, आस्था और उमंग का मानक है, ये त्योहार और मनमोहक हो जाता है, जब इसमें खूबसूरत संदेशों का तड़का लगता है, इसलिए इस त्योहार पर भेजें ये प्यार भरे संदेश और अपनों को ले आएं बेहद करीब।
अपनों के भेजें ये प्रेम भरे संदेश
- मेरे प्यारे भाई को, रक्षाबंधन की शुभकामनाएं! आप मेरे रक्षक, मेरे सबसे अच्छे दोस्त और मेरे विश्वासपात्र हैं। हैप्पी रक्षाबंधन!
- हमारे बीच का बंधन सदैव मजबूत और अटूट बना रहे।' हैप्पी रक्षाबंधन!
- मैं आप जैसा भाई पाकर बहुत भाग्यशाली हूं। आप हमेशा मेरे लिए मौजूद हैं, मेरा सबसे अच्छा दोस्त बनने के लिए धन्यवाद, हैप्पी रक्षाबंधन!
- मेरे प्यारे भाई को जिंदगी की सारी खुशियां मिले, हर चाहत पूरी हो, हैप्पी रक्षाबंधन!
- यह रक्षाबंधन हमें और भी करीब लाएगा और हमारे प्यार के बंधन को मजबूत करेगा। मेरा भाई तो मेरी जान है,हैप्पी रक्षाबंधन!
- मेरी सबसे प्यारी बहन को, हैप्पी रक्षाबंधन! मैं तुम्हें दुनिया की किसी भी चीज़ से ज़्यादा प्यार करता हूँ। हैप्पी रक्षाबंधन मेरी प्यारी बहना।
- हमारे प्यार का धागा हमें हमेशा के लिए एक साथ बांधे रखे। हैप्पी रक्षाबंधन मेरी प्यारी बहना।
- आप दुनिय़ा की बेस्ट बहन हैं आप हमेशा मेरे लिए मौजूद हैं, चाहे कुछ भी हो। मेरा सबसे अच्छा दोस्त बनने के लिए धन्यवाद. हैप्पी रक्षाबंधन!
- मेरे भईया, मेरे चंदा , मेरे अनमोल रत्न.....तेरे बदले में दुनिया की कोई चीज ना लूं, हैप्पी रक्षाबंधन!
- मेरी बहना दुनिया की बेस्ट सिस्टर है, लव यू........, हैप्पी रक्षाबंधन!
- एक धागा भरोसे का, एक धागा प्यार का........ हैप्पी रक्षाबंधन!
- भाई बहन के प्यार का बंधन है इस दुनिया में वरदान, हैप्पी रक्षाबंधन!
- दुनिया का सबसे प्यारा और सबसे अनमोल रिश्ता....भाई-बहन का, हैप्पी रक्षाबंधन!












Click it and Unblock the Notifications