Happy Chhath Puja 2025: 'हे छठी मईया सुनी अरज हमार', अपनों के भेजें खास संदेश

Happy Chhath Puja 2025: लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज से हो गई है। बिहार, झारखंड, और उत्तर प्रदेश में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाने वाले इस त्योहार में सूर्य देवता और छठी मैया की पूजा की जाती है,आज इस उपवास का पहला दिन नहाए-खाए है, छठ पूजा महज एक त्योहार नहीं बल्कि भावुकता का समावेश है, जिससे हर वो इंसान जुड़ा होता है, जिसके घर में ये पूजा की जाती है।

बहुत सारे लोग इस व्रत में घर नहीं जा पाते हैं तो उन्हें दुखी और परेशान होने की जरूरत नहीं है, वो खूबसूरत संदेशों के जरिए अपनों के दिल तक पहुंच सकते हैं।

Chhath Puja 2025

छठ पूजा में सूर्य देव को अर्घ्य देने की परंपरा होती है, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की जाती है। आप भी अपने संदेशों के जरिए अपनों के लिए ये प्रार्थना कर सकते हैं। यहां हम लाए हैं अपनों के लिए खास संदेश जिन्हें आप परिवारवालों को भेजकर इस पर्व को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।

छठ महापर्व की शुभकामनाएं ( Happy Chhath Puja 2025)

  • छठी मईया सब पर कृपा बनाए रखें, हैप्पी छठ पूजा आप सभी को।
  • छठी मईया की कृपा से आपके जीवन में खुशियों की बहार आए,हैप्पी छठ पूजा आप सभी को।
  • आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो, छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • छठी मैया के आशीर्वाद से सब दुःख दूर हो जाएं। हार्दिक शुभकामनाएं।

छठ महापर्व पर भेजें शुभकामनाएं (Chhath Puja 2025)

  • हे छठी मईया, सुन ली हमारी पुकार, सबका रखीं ख्याल, छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • छठी मैया का आशीर्वाद सदा बना रहे आपके साथ, हार्दिक शुभकामनाएं।
  • छठ पर्व लाए आपके जीवन में उजाला, हर दिन हो आपका सुनहरा और निराला, हार्दिक शुभकामनाएं।

सूर्य देव आप सभी पर कृपा बनाए रखें (Chhath Puja 2025)

  • हे दीनानाथ जी, सब पर करें कृपा, छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • हे सूर्यदेव सभी को यशस्वी होने का आशीष दें, छठ पूजा सफल हो।
  • छठी मैया का वरदान मिले,जीवन में खुशियों का संचार हो। जय छठी मैया!
  • हर घर में गूंजे छठी मईया का नाम, सबको मिले सुख, शांति और सम्मान, जय छठी मैया!

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+