Chhath Puja 2025: चार दिवसीय व्रत छठ आज से प्रारंभ, नोट करें सूर्य को दिये जाने वाले अर्घ्य की सही डेट
Chhath Puja 2025 Kab Hai: छठ महापर्व,जो दीपावली के ठीक 6 दिन बाद मनाया जाता है,सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित एक अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित भारत के कई हिस्सों में प्रमुखता के साथ मनाया जाता है। प्रकृति से जुड़े इस पावन त्योहार में श्रद्धालु उगते और डूबते दोनों सूर्यों को विशेष अर्घ्य देते हैं।
इस साल इस पर्व की शुरुआत आज से बो गई है, ये चार दिन का त्योहार है, जिसकी शुरुआत नहाय खाय से होती है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं चारों दिन के बारे में।

यहां है छठ पूजा का पूरा कैलेंडर (Chhath Puja 2025)
नहाय खाय (25 अक्टूबर 2025): छठ महापर्व की शुरुआत शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को 'नहाय खाय' के साथ हुई है। इस दिन महिलाएं लौकी का विशेष रूप से सेवन करती हैं, जिसे 'लौकी भात' की परंपरा भी कहा जाता है। इसमें लौकी और भात का सेवन किया जाता है।
खरना (26 अक्टूबर 2025): छठ पूजा का दूसरा दिन 'खरना' के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रती पूरे समय उपवास रखते हैं और शाम को व्रती गुड़-चावल की खीर बनाकर प्रसाद ग्रहण करते हैं और फिर 36 घंटे का निर्जला उपवास आरंभ करते हैं।
सूरज को दिया जाता है अर्ध्य (Chhath Puja 2025)
डूबते सूर्य को अर्घ्य (27 अक्टूबर 2025): छठ पूजा के तीसरे दिन षष्ठी व्रत रखा जाता है। इस दिन शाम को व्रती अपना पूजा का सामान सिर पर रखकर घाट किनारे जाते हैं और वहां डूबते हुए सूर्य देव को संध्या अर्घ्य देते हैं।
उगते सूर्य को अर्घ्य (28 अक्टूबर 2025): छठ पूजा के चौथे और अंतिम दिन उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद लोग छठी माता से सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद मांगते हैं।
आत्मसंयम, शुद्धता और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक (Chhath Puja 2025)
छठ पर्व सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह आत्मसंयम, शुद्धता और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व हमें बताता है कि सूर्य, जल, वायु और पृथ्वी जैसे प्राकृतिक तत्व हमारे जीवन का आधार हैं और इनका संरक्षण हमारा कर्तव्य है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications