Happy Baisakhi 2023: 'नचले गाले हमारे साथ, आई बैसाखी खुशियों के साथ', ऐसे दें अपनों को बैसाखी की लख लख बधाइयां
Happy Baisakhi 2023: बैसाखी भारत में खासकर पंजाब में मनाई जाती है। इस साल बैसाखी 14 अप्रैल को मनाई जाएगी। बैसाखी का पर्व किसानों के लिए काफी खास होता है।

Happy Baisakhi 2023: बैसाखी का त्योहार हर साल बड़े हर्ष और उत्साह के साथ पंजाब, हरियाण, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में मनाई जाती है। 14 अप्रैल को बैसाखी मनाई जाएगी, इसे वैसाखी के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व को खासकर सिख समुदाय के लोग मनाते हैं। बैसाखी के दिन किसान अपनी फसल के पकने की खुशी मनाते हैं। बैसाखी को सिख नव वर्ष का शुरुआत भी कहा जाता है।
1699 में बैसाखी के दिन सिखों के दसवें और आखिरी सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने पवित्र खालसा पंथ की स्थापना की थी। बैसाखी इस खुशी में भी मनाई जाती है। बैसाखी के दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों को बधाई देते हैं।
इन 10 संदेश से दे अपनों को बधाई
1. बैसाखी का खुशहाल मौका है,
ठंडी हवा का झौंका है,
पर तेरे बिन अधूरा है सब,
लौट आओ हमने खुशियों को रोका है!!
बैसाखी की शुभकामनाएं।
2. नाचो-गाओ, खुशी मनाओ,
आई है बैसाखी,
चलो जश्न मनाओ,
रखकर सब चिंताओं को एक आरे मिलकर गीत खुशी के गाओ
और बैसाखी का त्योहार मनाओ!!
बैसाखी की शुभकामनाएं।
3. नचले गाले हमारे साथ,
आई है बैसाखी खुशियों के साथ,
मस्ती में झूम और खीर पूरी खा,
और न कर तू दुनिया की परवाह!!
बैसाखी मुबारक हो।
4. खुशबु आपकी यारी की हमें महका जाती है,
आपकी हर एक की हुई बात हमें बहका जाती है,
सांसें तो बहुत देर लगाती हैं आने-जाने में,
हर सांस से पहले आपकी याद आ जाती है!!
बैसाखी मुबारक हो।
5. नए दौर, नए युग की शुरुआत,
सत्यता, कर्तव्यता हो सदा साथ,
बैसाखी का यह सुंदर पर्व,
सदैव याद दिलाता है मानवता का पाठ।
6. बैसाखी का खुशहाल मौका है,
ठंडी हवा का झौंका है,
पर तेरे बिन अधूरा है सब,
लौट आओ हमने खुशियों को रोका है
बैसाखी मुबारक हो।
7. सुनहरी धूप बरसात के बाद,
थोड़ी सी खुशी हर बात के बाद,
उसी तरह हो मुबारक आपको
ये नई सुबह कल रात के बाद,
बैसाखी की बधाई।
8. अन्नदाता की खुशहाली
और समृद्धि के पर्व
बैसाखी पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।
9. खालसा मेरो रूप है खास,
खालसे में करूं निवास,
खालसा मेरा मुख हैं अंगा,
खालसे के साजना दिवस की आप सब को बधाई।
10. सुबह से शाम तक वाहेगुरू की कृपा,
ऐसे ही गुजरे हर एक दिन,
न कभी हो किसी से गिला-शिकवा,
एक पल न गुजरे खुशियों बिन!!
बैसाखी की शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications