PM Modi in Varanasi: PM मोदी आज काशी के 50वें दौरे पर, जानें कौन-कौन सी ₹3,884Cr की परियोजनाओं की देंगे सौगात?
PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे और 3,884 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी का ये 50वां वाराणसी दौरा है। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम शहर की सीमा के बाहर रिंग रोड पर मेहदीगंज में होगा।
पीएण आज यहां पर 1,629.13 करोड़ रुपये की लागत वाली 19 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और 2,255.05 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 25 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें 130 पेयजल योजनाएं, 100 नए आंगनवाड़ी केंद्र और 356 पुस्तकालय शामिल हैं।

इसके अलावा पिंडरा में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज और एक सरकारी डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया जाएगा। पुलिस लाइन में एक ट्रांजिट हॉस्टल और रामनगर में पुलिस बैरक भी योजनाओं का हिस्सा हैं।
इस यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि छह एसपी, आठ एएसपी और 33 डीएसपी के साथ पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों के 4,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
आपको बता दें कि पीएम मोदी इन परियोजनाओं के जरिए अपने निम्नलिखित टारगेट को पूरा करने वाले हैं...
- जल जीवन मिश
- यातायात सुधार
- दुग्ध उत्पादकों को बोनस
क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम
- प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
- वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा राजातालाब के मेहंदीगंज जाएंगे।
- वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें 50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
- इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।
- प्रधानमंत्री का यह दौरा लगभग ढाई घंटे का रहेगा, जिसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।












Click it and Unblock the Notifications