Guru Saubhagya Yoga 2025: आज जरूर करें ये उपाय, भर जाएगी घर की तिजोरी
Guru Saubhagya Yoga 2025: ज्येष्ठ मास अत्यंत पवित्र और भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण का प्रिय मास है। यह मास देवी दुर्गा को भी अत्यंत प्रिय है। इस महीने का हर दिन अपने आप में विशिष्ट योग-संयोग वाला होता है। इनमें कुछ अशुभ दिन होते हैं तो कुछ शुभ। ऐसा ही एक अत्यंत शुभ दिन है आज यानी कि 19 जून।
आज गुरु-सौभाग्य योग है और सर्वार्थसिद्धि योग भी बना हुआ है। गुरु-सौभाग्य योग में परिवार की सुख-समृद्धि और सौभाग्य के लिए कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं, जिनसे कष्टों का निवारण होगा और धन-संपत्ति सुखों की प्राप्ति होगी।

सौभाग्य योग सूर्योदय से लेकर रात्रि 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा। इसलिए इस दिन समृद्धि से जुड़े उपाय करें।
विवाह में बाधा आ रही है तो करें ये उपाय
- गुरु सौभाग्य योग में वे युवक-युवतियां जिनके विवाह में बाधा आ रही है, वे इस दिन पीले वस्त्र पहनकर केले के पेड़ के समीप जाएं और उसकी जड़ में हल्दी मिश्रित जल अर्पित करें। इसके बाद हल्दी में रंगा हुआ कच्चा सूत 11 बार पेड़ के तने में लपेटें और ऊं विष्णवै नम: मंत्र का जाप करें। इससे विवाह की बाधा दूर होगी।
धन कोष में वृद्धि (Guru Saubhagya Yoga 2025)
- गुरु सौभाग्य योग में भगवान विष्णु का पूजन पीले पुष्पों से करें, उन्हें केसर वाले दूध का भोग लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
- गुरु सौभाग्य योग और सवार्थसिद्धि योग में मां लक्ष्मी का पूजन करें। श्रीयंत्र स्थापित करें और श्रीसूक्त का पाठ करने से धन कोष में वृद्धि होने लगती है।
लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहेगा (Guru Saubhagya Yoga 2025)
- गुरु सौभाग्य योग के दिन एक लाल तिकोनी झंडी हनुमान मंदिर के शिखर पर लगवाएं। इससे आपकी सर्वत्र विजय होगी और आपके सुखों में वृद्धि होने लगेगी।
- सौभाग्य योग में प्रात: अपने घर के मुख्य द्वार पर चावल की ढेरी लगाकर उस पर चौमुखी दीपक लगाएं। घर में लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहेगा।
- वैवाहिक जीवन में परेशानी और कष्ट है तो गुरु सौभाग्य योग के दिन पति या पत्नी सहित श्रीकृष्ण के मंदिर में जाएं और श्रीकृष्ण को मोरपंख का मुकुट भेंट करें। इससे परिवार में सुख-समृद्धि और सामंजस्य बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications