Ashadha Month 2025 : यहां हैं आषाढ़ मास के व्रत-त्योहार की लिस्ट, जानिए कब है गुरु पूर्णिमा?

Ashadha Month 2025 vrat-tyohaar List: हिंदू धर्म में आषाढ़ मास चौथा महीना होता है। आषाढ़ मास देवी दुर्गा को समर्पित होता है और इस मास में देवी की पूजा-उपासना की जाती है। इस महीने में अपने गुरु के पूजन का भी विशेष महत्व होता है।

आषाढ़ मास का धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व काफी अधिक है। इस महीने में देवी उपासना से सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस महीने में गुप्त नवरात्रि के साथ ही गुरु पूर्णिमा भी आती है और अनेक ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा।

Ashadha Month 2025

आषाढ़ मास के प्रमुख व्रत त्योहार (Ashadha Month 2025)

  • 14 जून : संकट चतुर्थी व्रत
  • 21 जून : योगिनी एकादशी व्रत
  • 23 जून : सोम प्रदोष व्रत
  • 25 जून : आषाढ़ी अमावस्या
  • 26 जून : गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
  • 27 जून : जगन्नाथ रथ यात्रा
  • 28 जून : विनायक चतुर्थी व्रत
  • 30 जून : कुमार स्कंद षष्ठी
  • 1 जुलाई : विवस्वत सप्तमी
  • 3 जुलाई : दुर्गाष्टमी
  • 4 जुलाई : भड़ली नवमी, गुप्त नवरात्रि समाप्त
  • 6 जुलाई : देवशयनी एकादशी, चातुर्मास प्रारंभ
  • 8 जुलाई : भौम प्रदोष व्रत, जयापार्वती व्रत आरंभ
  • 10 जुलाई : गुरु पूर्णिमा

आषाढ़ मास में बदलने वाले ग्रह (Ashadha Month 2025)

  • 15 जून : सूर्य मिथुन में प्रात: 6:43 से
  • 29 जून : शुक्र वृषभ में दोप 2:09
  • 8 जुलाई : गुरु उदय पूर्व में प्रात: 6:48

सूर्य करेगा आर्द्रा में प्रवेश, होगी अच्छी वर्षा (Ashadha Month 2025)

आषाढ़ मास में 22 जून को सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश होगा। यह जल प्रधान नक्षत्र है। इसलिए इस नक्षत्र में सूर्य के आने से अच्छी वर्षा के योग बनेंगे। 22 जून से पूरे देश में तेज हवा आंधी के साथ घनघोर वर्षा होगी। देश के उत्तरी और पहाड़ी राज्यों में अतिवृष्टि होने के योग भी बनेंगे।

गुप्त नवरात्रि आएगी (Ashadha Month 2025)

आषाढ़ मास के आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस नवरात्रि का तांत्रिकों के बीच बड़ा महत्व है। कामाख्या देवी मंदिर में इस समय सैकड़ों तंत्र-मंत्र के विद्वान जुटते हैं और अपनी साधना सिद्धियां हासिल करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+