Guru-Pushya Yog 2024 Today: सौभाग्य योग में आया गुरु-पुष्य संयोग, खूब बरसेगा धन
Guru-Pushya Yog 2024 Today: सभी नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को सर्वाधिक महत्व दिया गया है क्योंकि यह नक्षत्रों का राजा कहा जाता है और इस नक्षत्र में की गई खरीदारी या शुरु किया गया नया कार्य खूब फलता-फूलता है।

इस बार माघ मास की त्रयोदशी तिथि के दिन 22 फरवरी 2024 को गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र आने से गुरु-पुष्य का शुभ संयोग बना है। इस दिन सौभाग्य योग और रवियोग भी है इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।
22 फरवरी को पुष्य नक्षत्र सूर्योदय से लेकर सायं 4:42 तक रहेगा। इस दिन सौभाग्य योग सूर्योदय से दोप 12:11 तक रहेगा। स्वराशि कर्क का चंद्र भी रहेगा। इसलिए इस दिन सूर्योदय से सायं 4:42 तक के समय में भूमि, भवन, संपत्ति, वाहन, स्वर्णाभूषण आदि खरीदने का शुभ समय रहेगा। इस समय में नए कार्य प्रारंभ करना, प्रतिष्ठानों का शुभारंभ करना भी सफलतादायक रहेगा। पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति तथा स्वामी शनि होने से इस नक्षत्र में किए गए कार्यों का कभी क्षय नहीं होता है।
खरीदी के मुहूर्त
- शुभ : प्रात: 6:55 से 8:22
- चर : प्रात: 11:12 से दोप 12:40
- लाभ : दोप 12:40 से 2:07
- अभिजित : दोप 12:17 से 1:03
- वृषभ : प्रात: 11:17 से 1:16
क्या विशेष करें
- पुष्य नक्षत्र में वस्तुओं की खरीदी तो की ही जाती है, इस दिन अपने घर में रखे सभी स्वर्णाभूषणों का हल्दी से पूजन करें और पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी या आभूषण रखने के स्थान पर रखें।
- विवाह के लिए कुंडली में बृहस्पति का शुभ होना आवश्यक है। जिन युवक-युवतियों के विवाह में बाधा आ रही है या उनकी कुंडली में बृहस्पति ठीक नहीं है, वे आज प्रात: नहाने के पानी में दो चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। केले के पेड़ की जड़ को हल्दी के पानी से सींचें और व्रत रखें।
- पुष्य नक्षत्र में केले के पेड़ की जड़ को लाकर गंगाजल से धोकर हल्दी से पूजन कर पीले कपड़े में बांधकर दाहिनी भुजा पर बांधने से विवाह की बाधा दूर हो जाती है।
- पुष्य नक्षत्र में घर में श्रीयंत्र की स्थापना करने से सुख-समृद्धि आती है।












Click it and Unblock the Notifications