Guru Pushya Yog: नहीं हो पा रही है शादी तो आज अपनाएं ये टिप्स, तुरंत हो जाएगी बात पक्की
Guru Pushya Yog: मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष में गुरु पुष्य का शुभ संयोग आया है। इस बार शुक्ल योग में गुरु पुष्य का आना विशेष फलदायी है। शुक्ल योग उन युवक-युवतियों के लिए अधिक महत्व रखता है, जिनके विवाह में किसी न किसी प्रकार की बाधा आ रही है।
किसी ग्रह दोष के कारण उनके विवाह की बात पक्की नहीं हो पा रही है तो उन्हें आज के दिन एक विशेष उपाय या टोटका करना चाहिए जिससे उनके विवाह की बाधा दूर होगी। इसके अलावा गुरु पुष्य खरीदारी के लिए तो शुभ होता ही है।

शुक्ल योग में आया गुरु पुष्य संयोग 21 नवंबर को प्रात: 6:48 से प्रारंभ होकर दोपहर 3:37 बजे तक रहेगा। लगभग नौ घंटे रहने वाला यह योग वैवाहिक कार्यों में आ रही सारी बाधाएं दूर कर देता है।
हम आपको एक विशेष उपाय बताने जा रहे हैं जिसे हर उस युवक-युवती को करना चाहिए जो इस अपना शीघ्र विवाह करवाना चाहता है।
क्या है वह गुप्त उपाय
तंत्र चूड़ामणि में वर्णित यह उपाय युवक-युवती को स्वयं अपने हाथों से शुद्ध चित्त होकर करना चाहिए। शुक्ल योग में आए गुरु पुष्य के संयोग में एक मिट्टी का कलश लें। इस पर हल्दी से चारों दिशाओं में स्वस्तिक बनाएं। इस कलश में चने की दाल भर दें, पांच हल्दी की खड़ी गांठें रखें, स्वर्ण दान करने की क्षमता हो तो थोड़ा सा स्वर्ण रखें। न हो तो कोई बात नहीं। इस कलश का मुख पीले कपड़े से बांध दें।
अपने दोनों हाथों में कलश रखकर उत्तराभिमुख होकर अपने शीघ्र विवाह की कामना करते हुए भगवान विष्णु का ध्यान करें और ऊं विष्णवै नम: 21 बार बोलकर इस कलश को किसी ब्राह्मण को या विष्णु मंदिर में रख आएं। इसे बाद पांच गुरुवार के व्रत रखें। पांच गुरुवार समाप्त होते होते विवाह की शुभ सूचना मिलेगी।
अन्य उपाय क्या हैं
- गुरु पुष्य के संयोग में वाहन, भूमि, भवन, सोना-चांदी के आभूषण खरीदना शुभ रहता है।
- इस दिन श्रीहरि विष्णु भगवान को 8 कमल पुष्प अर्पित करना चाहिए। इससे सुख-संपत्ति प्राप्त होती है।
- भगवान विष्णु को देसी घी का नैवेद्य लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इससे सम्मान में वृद्धि होगी।
- करियर की चिंता दूर करने के लिए गुरु पुष्य के संयोग में पीले वस्त्रों का दान करें।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications