Guru Purnima 2023 Dos And Don'ts: आज के दिन भूलकर भी ना करें ये काम, वरना होगा गुरुदेव का अपमान

Guru Purnima 2023 Dos And Don'ts : आज पूरा देश आषाढ़ मास की पूर्णिमा यानी कि गुरु पूर्णिमा को मना रहा है। आज का दिन अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है लेकिन पूजा करते वक्त कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है क्योंकि अक्सर अंजाने में लोग गलतियां कर बैठते है, जिससे कि उन्हें पूजा का फल नहीं मिल पाता है।

चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि आज के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

Guru Purnima 2023 Dos And Donts
  • आज किसी भी शिष्य को गुरु के आसन पर नहीं बैठना चाहिए आपको बता दें कि शास्त्रों में गुरु को ईश्वर से ऊंचा स्थान मिला है ऐसे में आप उनका स्थान ग्रहण करके उनका अपमान कर सकते हैं।
  • आप जब भी अपने गुरु से बात करें तो कभी भी उनके सामने किसी का भी सहारा को लेकर खड़े ना हों।
  • ना ही गुरु के सामने पैर करके और ना ही पीठ करके बैठें।
  • आप कभी भी अपने गुरुओं के समक्ष ना तो किसी की निंदा करें और ना ही चापलूसी करें।
  • कभी भी अपने गुरुओं के समझ अपनी हैसियत के बारे में बात ना करें और ना ही उनके सामने घमंड दिखाएं।
  • आप कभी भी गुरु की प्रतिभा का आंकलन ना करें।
  • गुरु से कभी भी ऊंची आवाज में बात ना करें और ना ही क्रोध प्रकट करें।

क्या करें

  • गुरु तो अनमोल हैं, उनकी महिमा को वर्णित करना काफी मुश्किल है।
  • गुरु को उच्च आसान पर जगह दें।
  • संभव हो तो उनके पैर धोएं उन्हें फूल अर्पित कीजिए।
  • गुरुओं को सफेद और पीले फूल प्रदान करें।
  • उन्हें सम्मान देते हुए मिठाई और गुरु दक्षिणा अर्पित करें।
  • चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

गुरु वंदना श्लोक

  • गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु
  • गुरुर्देवो महेश्वर :
  • गुरु साक्षात् परं ब्रह्म
  • तस्मै श्री गुरवे नम :

तस्मै श्रीगुरवे नमः

  • चैतन्यः शाश्वतःशान्तो व्योमातीतो निरञ्जनः ।
  • बिन्दुनाद कलातीतः तस्मै श्रीगुरवे नमः ॥

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+