Guru Purnima 2021: व्यास पूर्णिमा आज, जानिए इसका महत्व
नई दिल्ली, 18 जुलाई। आषाढ़ माह की पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस बार पूर्णिमा मनाए जाने को लेकर मतभेद है कियह 23 जुलाई 2021 को मनाई जाए या 24 जुलाई को। पंचांगों के अनुसार 23 जुलाई को पूर्णिमा तिथि प्रात: 10.45 बजे से प्रारंभ होगी और 24 जुलाई को प्रात: 8.08 बजे तक रहेगी। चूंकि24 जुलाई को पूर्णिमा तिथि तीन मुहूर्त से कम समय तक रहेगी इसलिए 23 जुलाई को ही गुरु पूर्णिमा या व्यास पूजा उत्सव मनाया जाएगा। जो लोग अपने गुरु का पूजन करना चाहते हैं वे 23 जुलाई को प्रात: 10.45 बजे के बाद से गुरु वृंद का यथाशक्ति पूजन करें। इसी दिन से सौभाग्यवती स्ति्रयां एक मास तक कोकिलाव्रत करती हैं।

प्राचीनकाल में विद्यार्थी गुरुकुलों में शिक्षा प्राप्त करने जाते थे। विद्यार्थी इस दिन श्रद्धा भाव से प्रेरित अपने गुरु का पूजन करके अपनी शक्ति के अनुसार दक्षिणा देकर गुरु को प्रसन्न करते थे। इस दिन पूजा से निवृत्त होकर अपने गुरु के पास जाकर वस्त्र, फल, फूल माला अर्पण करके गुरु के चरणों का पूजन करना चाहिए। गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म दिवस भी होता है, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा कहा जाता है।
इसलिए आवश्यक है गुरु बनाना
गुरु शब्द दो अक्षरों से मिलकर बना है। \'गुध का अर्थ है अंधकार और \'रुध का अर्थ है प्रकाश। जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए, मूढ़ता से बुद्धि की ओर ले जाए, जड़ता से चैतन्यता की ओर ले जाए, गलत से सही की ओर ले जाए वही गुरु है। गुरु किसी हाड़-मांस के इंसान का नाम नहीं है, गुरु एक जीवंत ज्योति है, फिर वह चाहे कोई इंसान हो या प्रकृति। भगवान दत्तात्रेय ने अपने जीवन में 24 गुरु बनाए थे, जिनमें पृथ्वी, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे को भी उन्होंने गुरु माना था। अधिकांश लोग पूछते हैं कि गुरु क्यों बनाना चाहिए।
ब्रह्मलीन स्वामी अखंडानंद महाराज
तो इसका सीधा सा उत्तर ब्रह्मलीन स्वामी अखंडानंद महाराज देते हैं कि जब तक तुम्हें जरूरत नहीं है तब तक गुरु बनाना आवश्यक नहीं है। जब भीतर से आवाज आए कि कोई गुरु होना चाहिए, तभी गुरु बनाएं। कुछ शास्त्रों में कहा गया है जो साधक मंत्र सिद्धि या अन्य साधनाएं करने की कामना रखता है, उन्हें गुरु दीक्षा अवश्य लेना चाहिए। बिना गुरु दीक्षा के साधना में सफलता नहीं मिलती।












Click it and Unblock the Notifications