Guru Pradosh Vrat 2024: शिव को प्रसन्न करने आया श्रावण में गुरु प्रदोष, विवाह की बाधा होगी दूर
Guru Pradosh Vrat 2024: रावण मास भगवान शिव की आराधना का मास है और इसमें आने वाला प्रदोष व्रत शिवजी को प्रसन्न करने का सर्वश्रेष्ठ दिन है। इस बार श्रावण का प्रदोष व्रत 1 अगस्त 2024 गुरुवा को आ रहा है।
गुरु प्रदोष व्रत उन युवक-युवतियों के लिए विशेष है जिनका विवाह नहीं हो पा रहा है या जिनके विवाह में कोई न कोई बाधा आ रही है, जिनका दांपत्य जीवन खराब चल रहा है वे भी इस प्रदोष व्रत को अवश्य करें और शिवजी के साथ मां पार्वती का पूजन भी करें।

प्रदोष वैसे तो हर माह में दो बार आता है किंतु श्रावण के प्रदोष का अपना अलग ही महत्व होता है। श्रावण का प्रदोष शिव का अनुगृह प्रदान करता है। इस दिन प्रात:काल स्नानादि से निवृत्त होकर अपने पूजा स्थान में शिवजी के सामने प्रदोष व्रत का संकल्प लें।
इसके बाद दिनभर निराहार रहते हुए शिवभक्ति में लीन रहें। सायंकाल प्रदोष काल में शिवजी का विधि पूर्वक अभिषेक पूजन करें।इस दिन प्रदोष काल सायं 7:06 से रात्रि 9:17 तक रहेगा।
फल और मिष्ठान्न का नैवेद्य लगाएं
इस समय के मध्य में शिव परिवार का पूजन संपन्न करें। पहले गणेश अंबिका आदि का पूजन करें फिर शिवजी का अभिषेक करें, फिर शिवजी का पंचोपचार पूजन करें। बिल्वपत्र, आंकड़े के फूल, धतूरा अर्पित करें। फल और मिष्ठान्न का नैवेद्य लगाएं, प्रदोष व्रत की कथा सुनें, कर्पूर से आरती करें और प्रसाद बांटें।
विवाह के लिए क्या करें
जिन युवक युवतियों के विवाह नहीं हो पा रहे हैं। कहीं रिश्ता तय नहीं हो पा रहा है। वे श्रावण मास में आए इस गुरु प्रदोष के दिन शिवजी के साथ माता पार्वती का पूजन करें। दिनभर व्रत रखते हुए प्रदोषकाल में माता पार्वती को सुहाग की सारी सामग्री भेंट करें। कन्याएं माता पार्वती की मांग में सिंदूर लगाएं।
धन प्राप्ति के लिए
धन प्राप्ति के लिए प्रदोष के दिन शिवजी का अभिषेक गन्ने के रस या शहद से करें और शिवजी को 51 बिल्वपत्र पर शहद लगाकर अर्पित करें। धन की प्राप्ति होने लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications