Guru Nanak Jayanti 2019: जानिए नानक साहब की ये बातें
नई दिल्ली। गुरु नानक देव की 550वीं जयंती आज पूरे देश में मनाई जा रही है, नानक साहिब का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पंजाब के तलवंडी में हुआ था, जो कि अब पाकिस्तान में हैं, इस जगह को ननकाना साहिब के नाम से भी जाना जाता है।

गुरु नानक देव सिखों के पहले गुरु थे
यूं तो गुरु नानक देव सिखों के पहले गुरु थे और उन्होंने इस समुदाय के लिए काफी काम किया है लेकिन आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि नानक साहब ने हिंदू समाज के लिए भी काफी कुछ किया है। ये नानक ही थे जिन्होंने वेदांत दर्शन को उच्चतम ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। 1521 तक गुरु नानक देव ने तीन यात्राचक्र पूरे किए, जिनमें उन्होंने भारत, अफगानिस्तान, फारस और अरब के मुख्य मुख्य स्थानों का भ्रमण किया था, इन यात्राओं को पंजाबी में 'उदासियां' कहा जाता है।

नानक साहब के अनमोल विचार को
चलिए जानते हैं नानक के अनमोल विचार को, जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी...
- प्रभु के लिए खुशियों के गीत गाओ, प्रभु के नाम की सेवा करो, और उसके सेवकों के सेवक बन जाओ। उसकी चमक से सब-कुछ प्रकाशमान है।
- दुनिया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए, बिना गुरु के कोई भी दूसरे किनारे तक नहीं जा सकता है।

'हमेशा जरुरतमंद की मदद करें'
- भगवान एक है, लेकिन उसके कई रूप हैं, वो सभी का निर्माणकर्ता है और वो खुद मनुष्य का रूप लेता है।
- गुरु नानक ने कहा है कि कभी किसी का हक नहीं छिनना चाहिए। जो दूसरों का हक छिनता है, उसे कभी सम्मान नहीं मिलता है।
- हमेशा जरुरतमंद की मदद करें इसके साथ ही ईमानदार रहे।












Click it and Unblock the Notifications