Gopasthami 2024 Kab hai: कब है गोपाष्टमी? जानिए महत्व और उपाय
Gopasthami 2024 Kab hai: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन गोपाष्टमी मनाई जाती है। गोपाष्टमी का पर्व मुख्य रूप से मथुरा, वृंदावन आदि क्षेत्रों में बड़े स्तर पर मनाया जाता है किंतु यह अब लगभग संपूर्ण भारत में मनाया जाने वाला पर्व बन गया है।
इस पर्व पर मुख्य रूप से गाय-बछड़ों की पूजा की जाती है किंतु यह दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने का दिन भी होता है।

गाय-बछड़े की पूजा इस दिन अनेक लोग नहीं करते हैं किंतु आप श्रीकृष्ण से जुड़े उपाय करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं और अपनी मनोवांछित इच्छाएं पूरी कर सकते हैं।
गोपाष्टमी का दिन श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। वे बोल-गोपाल और गायों के साथ अपना पूरा दिन आनंद से व्यतीत करते थे। गोपाष्टमी इस बार 9 नवंबर 2024 शनिवार को आ रही है।
क्या करें इस दिन
गोपाष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का आकर्षक श्रृंगार करें। मोर, मुकुट, बांसुरी से उन्हें सजाएं। सुंदर रत्नों मोतियों की माला पहनाएं। जूही- चंपा-चमेली के फूलों की माला पहनाएं। उन्हें लाजवंती के पुष्प अत्यंत प्रिय हैं इसलिए उसकी माला मिल जाए तो वही पहनाएं। उन्हें माखन- मिश्री का भोग लगाएं।
क्या उपाय करें
- गोपाष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को एक मिट्टी के कुल्हड़ या पात्र में माखन-मिश्री का भोग लगाकर श्रीगोपाल स्तोत्र का पाठ करें। इससे आपके सारे संकट दूर हो जाते हैं और श्रीकृष्ण की कृपा हमेशा बनी रहती है।
- गोपाष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को सात मोरपंख अर्पित करें और इन्हें फ्रेम में जड़वाकर घर के ड्राइंग रूप की उत्तरी दीवार पर लगा दें। इससे आपका घर बुरी नजर से बचा रहेगा। जहरीले जीव-जंतु घर में प्रवेश नहीं करेंगे। नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर चली जाएगी।
- गोपाष्टमी के दिन श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का दही से अभिषेक करें, पूर्ण श्रृंगार कर पूजन करें और संतानगोपाल स्तोत्र का पाठ करें। इस प्रयोग से उन दंपती को संतान की प्राप्ति होती है जिन्हें विवाह के अनेक वर्ष बाद भी यह सुख नहीं मिला है।
- इस दिन श्रीकृष्ण के मोहिनी मंत्र क्लीं कृष्णाय नम: का जाप पिंक स्फटिक की माला से करने से व्यक्ति के आकर्षण प्रभाव में बढ़ोतरी होती है।
- गोपाष्टमी के दिन ऊं कृं कृष्णायं नम: कृं ऊं मंत्र का जाप काले कंबल के आसन पर बैठकर जपने से मन में जो भी कामनाएं होती हैं वह पूरी होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications