Good Friday 2020: आखिर क्यों मनाते हैं 'गुड फ्राइडे', क्यों कहा जाता है इसे 'शोक दिवस' ?
नई दिल्ली । भारत देश में हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई धर्म और भी ना जाने कितने धर्मों और मतों के लोग अपने-अपने रीति-रिवाजों और त्योहारों को साथ-साथ मिल कर मनाते हैं। फिर भी ईसाई धर्म के त्योहार बाकी मतावलंबियों के लिए बहुत हद तक अनजाने ही बने रहते हैं। हालांकि बड़ा दिन यानी 25 दिसंबर सभी धर्म के लोग मनाते हैं लेकिन 'गुड फ्राइडे' अभी भी बहुत से लोगों के लिए एक रहस्य है, आज गुड फ्राइडे है, इस दिन को पुण्य शुक्रवार भी कहा जाता है, आज के दिन को 'शोक दिवस' के रूप में मनाया जाता है, 'गुड फ्राइडे' के दिन लोग चर्च जाकर प्रभु यीशु को याद करते हैं लेकिन इस बार कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते सारे धार्मिक स्थल बंद हैं. इसलिए लोग घरों में रह कर ही प्रभु यीशु को याद कर रहे हैं।
चलिए जानते हैं क्यों मनाया जाता है आज के दिन 'शोक दिवस'....

क्या है 'गुड फ्राइडे'?
आज के ही दिन प्रभु ईसा मसीह दुनिया के कल्याण के लिए सूली पर चढ़ गए थे। 'गुड फ्राइडे' ईसाईयों के लिए प्रेम और क्षमा का दिन होता है। ईसा अपने अनुयायियों को अपने प्रति अपराध करने वालों को भी माफ करने का संदेश दे गए थे।

'गुड फ्राइडे' का अनुमानित वर्ष AD 33
'गुड फ्राइडे' का अनुमानित वर्ष AD 33 है, जबकि आइजक न्यूटन ने बाइबिल और जूलियन कैलेंडर के हिसाब से वो वर्ष AD 34 है। 'गुड फ्राइडे' की शुरुआत 40 दिन पहले ही हो जाती है। इस धर्म के लोग 40 दिन तक व्रत रखते हैं।

अवकाश का दिन
रोमन कैथोलिक चर्च 'गुड फ्राइडे' को उपवास दिवस के तौर पर मानता है। जिन देशों में 'गुड फ्राइडे' का दिन अवकाश का दिन नहीं होता, वहां अपराह्न 3 बजे के बाद आमतौर पर कुछ घंटों के लिए कामकाज बंद कर दिया जाता है।

होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे
'गुड फ्राइडे' को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहते हैं। आपको बता दें कि कि ये धर्म भी अपने मतावलंबियों को प्रेम और क्षमा के अलावा अपनी आत्मा के शुद्धीकरण का संदेश देता है। मान्यता है कि यीशु शुक्रवार से शनिवार तक कब्र में रहने के बाद पुनर्जीवित हो गए थे।

हम आपके लिए लाए हैं 'गुड फ्राइडे' संदेश
जिस दिन हमारा मन परमात्मा को याद करने
उनमें दिलचस्पी लेना शुरू कर देगा
उस दिन से हमारी परेशानियां
हम में दिलचस्पी लेना बंद कर देगी
चरणों की धूल हैं हम
प्रभु यीशु के चरणों की धूल हैं हम
प्रभु के लिए सारे फूल हैं हम
इन्हीं फूलों को बचाने, बगीचे को सजाने
हमारे पापों को प्रभु ने अपनाया
मनुष्य को ईश्वरता का पाठ पढ़ाया
आज गुड फ्राइडे का पवित्र दिन आया
Good Friday
गुड फ्राइडे का दिन है
जरा-सा मुस्कुरा देना गुड फ्राइडे का दिन है
शिकवे दिल से भुला देना, गुड फ्राइडे का दिन है
नेकी से नेकी की दुआ करना खुदा से हर वक़्त
दुआ देना, दुआ लेना गुड फ्राइडे का दिन है












Click it and Unblock the Notifications