Gajakesari Yog: आज इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, जमकर होगी धनवर्षा, मिलेगा सम्मान
Gajakesari Yog: 16 जनवरी 2025 यानी आज का दिन कुछ लोगों के लिए काफी लकी साबित होने वाला है क्योंकि आज गुरु वृषभ राशि में रहेंगे और चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे जिसके चलते 'गजकेसरी योग' बनेगा जो कि सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा लेकिन 5 राशियों पर इस योग की विशेष कृपा होगी जिसकी वजह से इन राशियों की किस्मत चमकेगी।
अब आप सोच रहे होंगे कि ये पांच राशियां कौन सी हैं तो आपको बता दें कि ये 5 राशियां हैं- वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि। जिन्हें आर्थिक, पारिवारिक, सामाजिक सुख मिलने वाला है।

अगर इन राशियों के लोग नौकरी खोज रहे हैं तो उन्हें अच्छी नौकरी, अगर प्यार खोज रहे हैं तो सच्चा प्यार और अगर सम्मान की इच्छा रखते हैं तो उन्हें मान और पुरस्कार मिल सकता है।
क्या होता है गजकेसरी योग? (What is Gajakesari Yog)
- गजकेसरी योग व्यक्ति को धन, मान-सम्मान, और सफलता प्रदान करता है।
- इसे शुभ और शक्तिशाली योगों में गिना जाता है।
- इस योग का नाम दो शब्दों से मिलकर बना है-गज और केसरी।
- गज का अर्थ है हाथी, जो शक्ति का प्रतीक है तो वहीं केसरी का अर्थ है सिंह, जो नेतृत्व का मानक है।
गजकेसरी योग के लाभ (Benefits of Gajakesari Yog)
- गजकेसरी योग व्यक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है,
- इसकी वजह से इंसान और उसका परिवार हमेशा धनी रहते हैं।
- इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को उच्च पद मिलता है। उसका मान रहता है।
- इस योग व्यक्ति को साहसी और लीडर बनाता है।
- इस योग के कारण इंसान के ज्ञान का भी विकास होता है।
- वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य भी इस योग से आता है।
गजकेसरी योग का लाभ कैसे उठाएं? (Gajakesari Yog)
- बृहस्पति को मजबूत करने के लिए गुरुवार का व्रत करें।
- इस दिन चने की दाल, हल्दी, या पीले कपड़ों का दान करें।
- ॐ बृं बृहस्पतये नम मंत्र का प्रतिदिन जाप करें।
- ॐ चंद्राय नमः मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications