संस्कार पत्रिका की पहली प्रति राष्ट्रपति को भेट

Pratibha Patil
नयी दिल्ली। हमारी संस्कृति-हमारी विरासत को समर्पित संस्कार परिवार (पित्ती ग्रुप) द्वारा प्रकाशित मासिक संस्कार पत्रिका के प्रवेशांक की पहली प्रति देश की राष्ट्रपति डॉ. प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को भेट की गई। इसी के साथ पत्रिका का मुद्रण शुरू हो गया।

संस्कार परिवार के चेयरमैन कृष्ण कुमार पित्ती ने पत्रिका के मुख्य संपादक सर्वेश अस्थाना, परामर्शदाता शैलेश लोढा एवं प्रकाशक समर मंडलोई सहित पत्रिका परिवार के अन्य सदस्यों के साथ राष्ट्रपति भवन में यह प्रति भेट की। महामहिम राष्ट्रपति ने पत्रिका का पूर्ण अवलोकन किया तथा पत्रिका में प्रकाशित की गई सामग्री व उसके कलेवर की भरपूर प्रशंसा की।

महामहिम ने अनौपचारिक रुप से कहा कि वर्तमान में धनात्मक ऊर्जा का प्रचार व प्रसार करने वाली पत्रिकाओं की बड़ी आवश्यकता है। संस्कार पत्रिका इसमें अवश्य सफलता प्राप्त करेगी। इस अवसर पर उपस्थित श्री देवी सिंह जी ने भी श्री कृष्ण कुमार पित्ती जी के इस प्रयास की प्रशंसा की और शुभ कामना व्यक्त करते हुए कहा कि यह पत्रिका आगामी कुछ ही समय में भारत के जनमानस की सम्पूर्ण पत्रिका का स्थान प्राप्त करेगी।

संस्कार परिवार के चेयरमैन श्री कृष्ण कुमार पित्ती ने महामहिम एवं श्री देवी सिंह जी का आभार व्यक्त किया। पत्रिका के मुख्य सम्पादक व प्रसिद्ध कवि व साहित्यकार सर्वेश अस्थाना ने बताया कि युवा पीढ़ी को यह पत्रिका नयी राह दिखायेगी। इस पत्रिका में समाज के विभीन्न क्षेत्रों के सकारात्मक पहलुओं को सहेजा गया है।

हम और संस्कार परिवार का मानना हैं कि किसी भी क्षेत्र में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा जा सकता है। पाठकों को धनात्मक ऊर्जा देना इस पत्रिका का प्रमुख उद्देशय है। उन्होंने बताया की पत्रिका का प्रवेशांक पाठकों के लिए जल्द ही उपलब्ध होगा। अतिशीघ्र भारत सहित 132 देशों में संस्कार पत्रिका दिखाई देगी। पत्रिका के प्रयोगांक पर पाठकों की प्रतिक्रिया से हमारा हौसला बढ़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+