Falgun Amavasya 2024: आज है फाल्गुन मास की अमावस्या, जानें स्नान-दान का मुहूर्त और महत्व

Falgun Amavasya 2024: हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या कहा जाता है। आज फाल्गुन अमावस्या है। यह दिन तंत्र साधना के साथ पितरों का तर्पण और श्राद्ध करना काफी शुभ माना जाता है।

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या 9 मार्च 2024 को शाम 6 बजकर 17 मिनट से शुरू हो चुकी थी और इसका समापन आज दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर हो रहा है।

falgun amavasya 2024

आज स्नान और दान करने का मुहूर्त सुबह 4 बजकर 49 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 58 मिनट तक था। वहीं अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक है।

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास में पड़ने वाली अमावस्या का काफी महत्व है। इसे फाल्गुन अमावस्या कहा जाता है। फाल्गुन अमावस्या के दिन गंगा नदी या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत महत्व होता है। इस दिन लोग स्नान के बाद दान करते हैं। इस दिन पितरों का तर्पण भी किया जाता है।

धार्मिक दृष्टि से जिस तरह से पूर्णिमा तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है, उसी प्रकार अमावस्या तिथि को भी बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। अमावस्या तिथि को पितरों का तर्पण करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

पितृ दोष मुक्ति के उपाय

फाल्गुन अमावस्या को पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं। इसके साथ ही दूध और पांच तरह की मिठाई चढ़ाएं। फिर भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए जनेऊ अर्पित करके घी का दीपक जला लें। इसके बाद 5, 7 परिक्रमा कर लें। इससे पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है।

काल सर्प दोष मुक्ति

अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है, तो फाल्गुन अमावस्या के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करें। इसके बाद तांबे या चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा बनवाकर नदी में प्रवाहित कर दें।

शनि दोष मुक्ति

फाल्गुन अमावस्या के दिन अपनी लंबाई के बराबर कच्चा सूत नाप लें। इसके बाद इस सूत को पीपल के चारों ओर लपेट दें। ऐसा करने से शनि दोष का दुष्प्रभाव कम हो जाएगा और नौकरी-व्यापार में तरक्की होगी।

डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+