Dussehra: दशहरा कब है, 23 या 24 अक्टूबर को, जानिए विजयादशमी का शुभ मुहूर्त और महत्व?
Dussehra Vijayadashami 2023 Date: दशहरा या विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इस दिन रावण का पुतला बनाकर उसका दहन किया जाता है। वहीं एक अन्य मान्यता के मुताबिक इसी दिन मां दुर्गा ने 9 दिनों के युद्ध के बाद महिषासुर का वध किया था। इस साल दशहरा 23 अक्टूबर को है या 24 अक्टूबर को लेकर बहुत ज्यादा दुविधा है।
दशहरा या विजयादशमी हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। तो आइए जानें किस तारीख को मनाई जाएगी दशहरा और इसका शुभ मुहूर्त क्या है?

दशहरा या विजयादशमी किस तारीख मनाई जाएगी?
दशहरा या विजयादशमी का पर्व इस बार 24 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जाएगा क्योंकि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि इसी दिन है। हालांकि दशमी तिथि का आरंभ 23 अक्टूबर को शाम के समय 5 बजकर 44 मिनट से हो जाएगा और इसका समापन 24 अक्टूबर को 3 बजकर 14 मिनट पर होगा। लेकिन सूर्योदय 24 की तिथि में होगा। इस साल दशहरा पर दो शुभ योग भी बन रहा है, एक रवि योग और दूसरी वृद्धि योग का संयोग है।
दशहरा का महत्व
दशहरा या विजयादशमी हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। जहां एक ओर भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तो वहीं दूसरी ओर मां दुर्गा ने नौ दिनों के युद्ध बाद दसवें दिन राक्षस महिषासुर का वध किया था। दोनों मान्यताओं के अनुसार ये पर्व असत्य पर सत्य की विजय के तौर पर जाना जाता है। इस दिन शस्त्र-पूजा और नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ होता है।
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: 'खुशियों का दीप हमेशा जलता रहे', अपनों को भेजें खास संदेश -
Chaitra Navratri Day 7: आज है मां कालरात्रि का दिन, जानें मुहूर्त, पूजाविधि और महत्व? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications