रंगोली और डिजाइनर कैंडल बिना अधुरी है दीवाली

रंगोली
घर के अंदर हम चाहे कितनी भी सजावट कर ले लेकिन जब तक घर के आंगन में एक छोटी सी रंगोली ना लगायी जाए तब तक दीवाली अधुरी ही है। रंगोली दीवाली की सजावट का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। दीवार पर सजावट का एक और ऑप्शन रंगोली सजाने का है। इसमें आजकल बाजार में मिलने वाली रंगोलियां भी इस्तेमाल की जा सकती हैं, जिन्हें दीवार पर चिपका कर नया लुक दिया जा सकता है। घर का मुख्य दरवाजा वंदनवार से जरूर सजाएं, मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं-फर्श का एक छोटा हिस्सा इस्तेमाल करें और गीले चॉक से रंगोली का आकार बनाएं। इसके बाद गुलाल के विभिन्न रंगों और चावलों से उसे सजाएं। चावलों को विभिन्न रंगों में रंग कर भी रंगोली बना सकते हैं। इसके अलावा आप फूलों से भी रंगोली बन सकती हैं।
खूबसूरत दीये
धनतेरस की शाम से ही दीये जलने शुरू हो जाते हैं, जो भाईदूज तक जलाये जाते हैं। घर के मुख्य द्वार से लेकर घर के कुछ स्थानों पर इन्हें जलाए जाते हैं। आप चाहे तो इन दीयों पर पेंट या ड्राइंग कर सकती हैं साथ ही इन्हें और बढ़िया लुक देने के लिए छोटे-छोटे शीशे या टूटी चूड़ियों को भी चिपका सकती हैं।
मोमबत्ती की सजावट
दीवाली को देखते हुए आज कल मार्केट में कई तरह के डिजाइनर मोमबत्तियां भी मार्केट में अवलेबल रहने लगी हैं इनका भी दिवाली की सजावट में अपना अलग ही स्थान है। घर के कोने में जलती हुई मोमबत्ती या लालटेन की जगमगाहट दीवाली के मजे को और भी डबल कर देती है। आप चाहे तो घर के ड्राइंग रूम में भी डिजाइनर मोमबत्ती सजा सकती हैं। आज कल बाजार में कई तरह के डेकोरेटिव कैंडल्स की भरमार है। यह आपके बजट में भी आसानी से आ जाएंगे इनकी कीमत 45 रू. से शुरू होती है अगर आप और भी हाई रेंज में जाना चाहते हैं तो आपको मैक्सिमम 100 रूपये में आसानी से मोमबत्ती के 6 पीसेज मिल जाएंगे।
फूलों से सजावट
दीपावली के दिनों में फूलों की सजावट अगर आप घर के अंदर करें तो इससे बेहतर कुछ नहीं है। हर रोज नये फ्लावर चुनें इसमें आप गुलाब, लिली, जैस्मीन के फुल चुन सकती है। वो दिखने में सुंदर लगते हैं साथ ही फूलों की महक से आपका मन भी महका रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications