Diwali 2018: जानिए धनतेरस की पूजा और मुहूर्त का समय

नई दिल्ली। आज है 'धनतेरस', आज की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 07:20 से लेकर 08:17 के बीच तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से धन, स्वास्थ्य और आयु बढ़ती है। सुख, धन और समृद्धि का त्योहार माना जाता है। 'धनवंतरि' चिकित्सा के देवता भी हैं इसलिए उनसे अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की जाती है। 'धनतेरस' शब्द को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है। हिंदी में धन का अर्थ होता है धन और शब्द 'तेरा' का अर्थ है तेरह। इस प्रकार धनतेरस के दिन, हिन्दू देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं, जो धन की देवी हैं। धनतेरस से हिंदू लोग दिवाली के बेहद लोकप्रिय त्योहार की शुरूआत करते हैं। पुराणों के मुताबिक जब देवताओं और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन हुआ तब समुद्र से चौदह रत्न निकले थे। जिनमें एक रत्न अमृत था। भगवान विष्णु देवताओं को अमर करने के लिए 'धनवंतरि' के रूप में प्रकट होकर कलश में अमृत लेकर समुद्र से निकले थे। इसलिए 'धनवंतरि' की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
चांदी खरीदना शुभ
धनतेरस के दिन लोग घरेलू बर्तन खरीदते हैं, वैसे इस दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि चांदी चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है और चन्द्रमा शीतलता का मानक है, इसलिए चांदी खरीदने से मन में संतोष रूपी धन का वास होता है क्योंकि जिसके पास संतोष है वो ही सही मायने में स्वस्थ, सुखी और धनवान है।
यम के पूजा का भी विधान
धनतेरस के दिन कुबेर के अलावा देवता यम के पूजा का भी विधान है। धनतेरस के दिन यम की पूजा के विषय में मान्यता है कि इनकी पूजा से घर में असमय मौत का भय नहीं रहता है।
ये है पूजा का समय
- प्रदोष काल -17:49 बजे से 20:18 अपराह्न
- वृषभ काल - 19:32 अपराह्न से 21:33 बजे तक
- 17 अक्टूबर, 2017 को त्रयोदशी तिथि सुबह 12 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी
- 18 अक्टूबर, 2017 को त्रयोदशी तिथि सुबह 8 बजे समाप्त होगी
- सूर्योदय के बाद शुरू होने वाले प्रदोषकाल के दौरान लक्ष्मी पूजा की जानी चाहिए












Click it and Unblock the Notifications