Dhanteras 2021: जानिए आपके शहरे में क्या है धनतेरस की पूजा का वक्त?
नई दिल्ली, 01 नवंबर। पांच दिवसीय दिवाली के पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस 2 नवंबर है। इस दिन लोग सोना-चांदी, वाहन, बर्तन की खरीददारी करते हैं। यह दिन बहुत ही पावन होता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा की जाती है। यह कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है इस बार त्रयोदशी तिथि मंगलवार को है, इस दिन खास संयोग बन रहे हैं इसलिए इस बार का धनतेरस लोगों को सुख-शांति और समृद्दि प्रदान करने वाला है।
Recommended Video

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी लक्ष्मी धनतेरस के दिन ही प्रकट हुईं थीं इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान धनतेरस के अवसर पर अपने मवेशियों को सजाते हैं क्योंकि मवेशियों के माध्यम से उनकी आय होती है इसलिए इस दिन जानवरों को सजाकर और उनकी पूजा करके लोग उनके प्रति अपने प्यार और सम्मान को प्रकट करते हैं।

वैसे तो धनतेरस की पूजा लोग अपने-अपने हिसाब से करते हैं लेकिन यहां हम आपको बताते हैं विभिन्न शहरों में धनतेरस पूजा का समय क्या है, जो कि Drik Panchang पर आधारित है।

- दिल्ली - 06:29 PM से 08:10 PM
- लखनऊ- 06:05 PM से 07:58 PM
- जयपुर- 06:25 PM से 08:18 PM
- हैदराबाद- 06:30 PM से 08:14 PM
- गुड़गांव- 06:18 PM से 08:12 PM
- भोपाल- 06:25 PM से 08:14 PM
- चेन्नई-06:29 PM से 08:10 PM
- चंडीगढ़- 06:14 PM से 08:09 PM
- कोलकाता-05:42 PM से 07:31 PM
- बेंगलुरू- 06:40 PM से 08:21 PM
- अहमदाबाद- 06:45 PM से 08:34 PM
- नोएडा-06:16 PM से 08:10 PM
- पटना-05:50 PM से 07:42 PM
- पुणे - 06:47 PM से 08:32 PM
- भुवनेश्वर- 05:56 PM से 07:43 PM












Click it and Unblock the Notifications