Dhanteras 2025: धनतेरस पर इन 3 पुरानी चीजों का करें दान, तिजोरी रहेगी हमेशा धन से लबालब

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन से दिवाली की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन धन और स्वास्थ्य दोनों की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दान करने से भी काफी लाभ होता है। जीवन में समृद्धि आती है और परिवार के सदस्य निरोग होते है। इस दिन लोग नए बर्तन, सोना-चांदी, वाहन या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते हैं, ताकि साल भर घर में समृद्धि बनी रहे।

ऐसी मान्यता भी है कि सिर्फ खरीदारी नहीं, बल्कि दान-पुण्य भी इस दिन बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप अपनी तिजोरी को सालभर धन और सौभाग्य से भरा रखना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन इन तीन पुरानी चीजों का दान जरूर करें।

Dhanteras 2025

Dhanteras 2025: धनतेरस पर दान का है धार्मिक महत्व

धनतेरस के दिन घर में मौजूद कुछ पुरानी चीजें जरूरतमंद लोगों को देनी चाहिए। इससे घर की सारी नकारात्मकता और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इसके अलावा, अपनी सामर्थ्य के मुताबिक इस दिन अन्न दान, धातु (सोने, चांदी, पीतल वगैरह) और कपड़ों का दान भी करना शुभ माना जाता है।

Dhanteras 2025 पर जरूर करें इन तीन चीजों का दान

1. पुराना झाड़ू या टूटा झाड़ू

घर में पुराना या टूटा झाड़ू नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे घर में रखना लक्ष्मीजी के आने में बाधा बन सकता है। धनतेरस के दिन पुराने झाड़ू को घर से बाहर निकालकर गरीब या किसी सफाईकर्मी को दान कर देना शुभ होता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतेरस पर असली सोने की पहचान कैसे करें? ठगी और नकली गहनों से बचने के लिए ये 5 आसान TIPS

2. पुराने बर्तन या टूटी हांडी

धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा है, लेकिन पुराने या टूटे बर्तन को घर में रखना अशुभ माना गया है। इसे दान करने से लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहती है और जीवन में धन की आवक बढ़ती है। यह कर्म समृद्धि और साफ-सुथरे जीवन का प्रतीक भी है।

3. पुराने कपड़े या जूते-चप्पल

धनतेरस के दिन पुराने कपड़े और जूते जरूरतमंदों को दान करने से गरीबी और दुर्भाग्य दूर होते हैं। ऐसा करने से मन को संतोष मिलता है और देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में स्थायी रूप से निवास करती हैं।

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतेरस पर जा रहे हैं सोना खरीदने तो रखें इन बातों का ख्याल, नहीं लगेगा चूना

Dhanteras 2025 के दिन रखें इन बाचों का ध्यान

⦁ धनतेरस पर सिर्फ सोना-चांदी खरीदना ही नहीं, बल्कि दान और सफाई का महत्व भी उतना ही जरूरी है। अपनी सामर्थ्य के मुताबिक इस दिन किसी जरूरतमंद को दान जरूर देना चाहिए।

⦁ जब आप पुराने और नकारात्मक वस्तुओं को हटाकर जरूरतमंदों की मदद करते हैं, तो घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस दिन अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को तुलसी का पौधा भी दे सकते हैं।

⦁ धनतेरस के मौके पर सही मुहुर्त में पूजा करने और लक्ष्मी जी का मंत्र जपने से भी धन लाभ होता है। इसके अलावा, इस दिन घर से पुरानी टूटी-फूटी चीजों को भी निकाल देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतेरस पर घर को ऐसे सजाएं, इन चीजों का करें इस्तेमाल, मां लक्ष्मी जरूर प्रवेश करेंगी

नोट: यहां सामान्य मान्यताओं पर आधारित जानकारी दी गई है। किसी भी प्रकार के उपाय अपनाने से पहले विशेषज्ञों से परामर्श करें। हमारा उद्देश्य अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+