Dhanteras 2025: धनतेरस पर घर को ऐसे सजाएं, इन चीजों का करें इस्तेमाल, मां लक्ष्मी जरूर प्रवेश करेंगी
Dhanteras 2025: धनतेरस, दीपावली की शुरुआत का शुभ पर्व है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर घर में प्रवेश करते हैं और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
धनतेरस पर पॉजिटिव एनर्जी का आगमन
ऐसे में घर की सजावट सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी और धन-समृद्धि के आगमन का प्रतीक बन जाती है। धनतेरस सिर्फ खरीदारी का दिन नहीं होता, बल्कि घर को नई ऊर्जा और समृद्धि से भरने का अवसर भी होता है।

अपने घर को दिल से सजाएं
जब घर स्वच्छ, सुगंधित और रोशनी से जगमगाता है, तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद स्वाभाविक रूप से प्राप्त होता है। इसलिए इस धनतेरस पर घर को दिल से सजाएं ताकि सुख, समृद्धि और शांति आपके जीवन में स्थायी रूप से प्रवेश करें।
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करें
अगर आप चाहते हैं कि इस धनतेरस पर मां लक्ष्मी स्वयं आपके द्वार पधारें, तो घर की साज-सज्जा में कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें। इन बातों का ध्यान रखने से मां लक्ष्मी आपके घर जरूर प्रवेश करेंगी।
धनतेरस 2025 पर घर को ऐसे सजाएं
1. साफ-सफाई है सबसे बड़ा शृंगार
-मां लक्ष्मी को स्वच्छता अत्यंत प्रिय है। इसलिए धनतेरस से पहले घर की हर कोने की सफाई करें, खासतौर पर रसोईघर, पूजा स्थल और मुख्य द्वार की।
-पुराने, टूटे हुए सामानों को हटा दें, क्योंकि माना जाता है कि जर्जर वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। घर को ताजगी देने के लिए नींबू पानी या कपूर वाले पानी से पोंछा लगाना शुभ होता है।
2. मुख्य द्वार पर रंगोली और तोरण लगाना न भूलें
-लक्ष्मीजी का प्रवेश मुख्य द्वार से होता है, इसलिए मेन दरवाजे को सजाना सबसे जरूरी होता है। ताजे फूलों से बना तोरण, आम या अशोक के पत्तों की माला और रंग-बिरंगी रंगोली शुभ मानी जाती है।
-कोशिश करें कि रंगोली में कमल, शंख, स्वस्तिक या दीपक का डिजाइन बनाएं। ये चिन्ह समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं।
3. घर की लाइटिंग से बढ़ाएं पॉजिटिव एनर्जी
-धनतेरस और दिवाली के मौके पर रोशनी जितनी ज्यादा होगी, घर में उतनी ही सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। आजकल पारंपरिक दीयों के साथ-साथ फेयरी लाइट्स, सेंसर बल्ब्स और फ्रेगरेंस कैंडल्स का चलन बढ़ गया है।
-घर की बालकनी, खिड़कियों और पूजा स्थल के पास सुनहरी या गर्म सफेद रोशनी लगाएं। ये धन और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।
4. पूजा स्थल को बनाएं आकर्षण का केंद्र
-धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। पूजा स्थल को लाल या पीले रंग के कपड़े से सजाएं और वहां चांदी या पीतल का कलश रखें।
-फूलों की माला, गुलाब की पंखुड़ियों और सुगंधित धूप से वातावरण को शांत और पवित्र बनाएं। अगर संभव हो, तो एक छोटा सा झरना या घंटी का कोना बनाएं, इससे घर की ऊर्जा संतुलित रहती है।
5. धन आकर्षित करने वाले सजावटी आइटम्स अपनाएं
-इस बार के इंटीरियर ट्रेंड्स में मेटलिक और मिनिमल डेकोर का खूब चलन है। धनतेरस पर आप ब्रास (पीतल) के शोपीस, गोल्डन कुशन कवर या क्रिस्टल डेकोरेटिव आइटम्स से घर को नया रूप दे सकते हैं।
-फेंगशुई में गोल्डन लोटस, लाफिंग बुद्धा और क्रिस्टल ट्री को धन आकर्षण का प्रतीक माना गया है। इन्हें ड्रॉइंग रूम या एंट्रेंस पर जरूर रखें।
6. सुगंध से करें घर का माहौल पवित्र
अरोमा थेरेपी अब केवल स्पा तक सीमित नहीं रही। धनतेरस पर अगरबत्ती, कपूर या लैवेंडर, गुलाब और चंदन की खुशबू वाले डिफ्यूजर जलाएं। सुगंध न सिर्फ मन को शांति देती है बल्कि घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करती है।
7. घर के कोनों में रखें जल और रोशनी
माना जाता है कि अंधेरे या सूखे कोने घर की ऊर्जा को कमजोर करते हैं। इसलिए हर कमरे में एक छोटा दीपक जलाएं और जल से भरा तांबे का कटोरा रखें। इससे समृद्धि का प्रवाह बना रहता है।












Click it and Unblock the Notifications