Dhanteras 2024: धनतेरस पर भूलकर ना खरीदें ये चीजें वरना घर में होगा झगड़ा, छाएगी कंगाली

Dhanteras Shopping Guide Hindi : धनतेरस का पर्व आज पूरे भारत में मनाया जा रहा है। ये त्योहार दीपावली से दो दिन पहले मनाया जाता है। आज लोग भगवान 'धन्वंतरि' और 'मां लक्ष्मी' की पूजा की करते हैं।

इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व होता है, लोग इस दिन आभूषण, बर्तन खरीदते हैं, ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती हैं।लेकिन धनतेरस पर कुछ वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें अशुभ माना जाता है।

Dhanteras 2024

आइए जानते हैं कि धनतेरस पर क्या खरीदें औऱ क्या ना खरीदें?

धनतेरस पर क्या खरीदें? ( Kya Kahreede)

  • धनतेरस पर धातु, विशेष रूप से चांदी या पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसे स्वास्थ्य और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
  • सोना और चांदी को धन और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदना आपके घर में समृद्धि और खुशहाली लाने का प्रतीक है।
  • धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की मूर्ति खरीदना भी शुभ माना जाता है, क्योंकि यह स्वास्थ्य और समृद्धि के प्रतीक हैं।
  • लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा खरीदना भी शुभता को घर में आमंत्रित करने का प्रतीक होता है।
  • चांदी या सोने के सिक्के भी खरीद सकते हैं, जिन पर लक्ष्मी और गणेश जी का चिन्ह बना हो। यह परिवार में सुख-समृद्धि और स्थिरता लाने का प्रतीक होता है।
  • धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। यह घर की नकारात्मकता को दूर करने और लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक है। झाड़ू को घर के साफ-सफाई और समृद्धि से जोड़ा गया है।

धनतेरस पर क्या नहीं खरीदें? ( Kya na Khareede)

  • कांच की वस्तुएं धनतेरस पर ना खरीदें, ऐसा माना जाता है कि कांच की वस्तुएं घर में अशांति और नकारात्मक ऊर्जा ला सकती हैं।
  • धनतेरस पर लोहे की वस्तुएं खरीदना अशुभ माना जाता है। लोहे को शनि ग्रह से जोड़ा गया है, जो धन और समृद्धि के विपरीत प्रभाव डाल सकता है।
  • धनतेरस पर काले रंग की वस्तुओं का उपयोग करने से बचना चाहिए। यह रंग नकारात्मक ऊर्जा देता है और घर में समृद्धि में बाधा डाल सकता है।
  • इस शुभ अवसर पर नई वस्तुएं खरीदने का महत्व होता है। पुरानी या इस्तेमाल की हुई चीजें खरीदने से घर में नकारात्मकता का प्रवाह हो सकता है।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+