Dhanteras 2023: कुबेर बाबा को करना है प्रसन्न तो भूलकर भी ना करें ये काम वरना बिगड़ जाएगा धन का हिसाब
Dhanteras 2023 ( क्या करें क्या ना करें) : दिवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है, आज के दिन लोग सोना, चांदी, पीतल, तांबे या स्टील के बर्तन या सामान खरीदते हैं, माना जाता है कि आज के दिन ऐसा करने से धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

आज लोग शुभ मुहूर्त में कुबेर बाबा की पूजा की जाती है लेकिन आज के दिन भूलकरके भी कुछ बातों को नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से इंसान को शुभ फल के बजाय उल्टे फल की प्राप्ति होती है और कभी-कभी तो इंसान के ऊपर आर्थिक कष्ट भी आ जाता है। इसलिए कुबेर बाबा नाराज ना हो इसलिए निम्मलिखित बातों का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी है।
- कुबेर यंत्र: धनतेरस की पूजा में कुबेर यंत्र का प्रयोग करें, ये आपको सुख और संपन्नता दिलाएगा। ये आपको उन्नति की ओर लेकर जाएगा।
- गुलेर के फूल: ये फूल कुबेर बाबा को काफी प्रसन्न हैं, इसका रिलेशन शुक्र ग्रह से ही है जो कि वैभव से जुड़ा हुआ है। आज के दिन कुबेर बाबा की पूजा में इसे शानिल करें तो आपके घर में हमेशा धनवर्षा होती रहेगा। कभी भी पूजा में काले रंग, सूखे हुए फूल या टूटे हुए फूल का प्रयोग ना करें, ये शुभता नहीं अशुभता प्रदान करते हैं।
- धनिया की पंजीरी: ये भी काफी शुभ मानी जाती है, आप कुबेर बाबा की पूजा में इसका प्रयोग अवश्य करें, ये आपको सुख और खुशहाली प्रदान करे।
- खीर का भोग: कुबेर बाबा को खीर भी काफी पसंद है, खीर, दूध और चावल से बनती हैं जो कि शुभ और संपन्नता का प्रतीक हैं और इसलिए आज आप उन्हें इसका भोग लगाएं, आपके घर से वैभव समाप्त नहीं होगा।
- तांबे से भरा कलश: कुबेर की पूजा में आप तांबे से भरे कलश का इस्तेमाल करें, इससे यश की प्राप्ति होती है।
- झगड़ा ना करें: आज के दिन आप किसी से झगड़ा ना करें और ना ही निंदा करें क्योंकि ऐसा करने से कुबेर बाबा नाराज होते है।
- गरीबों को भोजन कराएं: ऐसा करने से कुबेर बाबा काफी प्रसन्न होते हैं और भक्त को कभी ना खत्म ना होने वाले धन-वैभव का आशीष देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications