Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Devuthani Ekadashi 2025: एकादशी का व्रत खत्म, अब कैसे करें पारण? जानें शुभ मुहूर्त

Devuthani Ekadashi 2025 Paran Time: हिंदू पंचांग के अनुसार एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। व्रत रखने से पापों का नाश होता है और मन को शुद्धता मिलती है लेकिन एकादशी व्रत का समापन (पारण) सही मुहूर्त में करना बेहद आवश्यक होता है। अगर पारण के नियमों का पालन न किया जाए तो व्रत का फल अधूरा रह जाता है।

इस बार देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को थी और भक्तों ने इसदिन श्रीहरि के लिए उपवास रखा था अब इनका द्वादशी तिथि में पारण होगा।

Devuthani Ekadashi 2025

आपको बता दें कि इस एकादशी तिथि की शुरुआत 01 नवंबर को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर हुई थी और इसका समापन आज 07 बजकर 31 मिनट पर हो गया है, इसलिए अब भक्तगण पारण करके अपना उपवास तोड़ सकते हैं।

पारण के नियम (Devuthani Ekadashi 2025)

  • पारण के समय पहले भगवान विष्णु का पूजन करें।
  • तुलसी पत्र, पीला वस्त्र और चंदन अर्पित करें।
  • व्रत खोलने से पहले संकल्प लें और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें।
  • पारण के लिए फल, दूध या हल्का सात्त्विक भोजन ग्रहण करें।
  • लहसुन, प्याज, मांस, शराब आदि तमसिक वस्तुओं का सेवन न करें।

धार्मिक मान्यता (Devuthani Ekadashi 2025)

ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति एकादशी का व्रत श्रद्धा और नियम से करता है, वह सभी पापों से मुक्त होता है। द्वादशी तिथि में पारण करके भगवान विष्णु को भोग लगाने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है।

आत्मसंयम और भक्ति का प्रतीक है Devuthani Ekadashi 2025 व्रत

एकादशी व्रत का पारण केवल एक धार्मिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह आत्मसंयम और भक्ति का प्रतीक है। पारण का सही समय जानकर विधिपूर्वक व्रत खोलना अत्यंत शुभ माना जाता है।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+