Dev Uthani Ekadashi 2023 Date: आज है देवउठनी एकादशी? कब होगा तुलसी विवाह? क्या है मुहूर्त?
Dev Uthani Ekadashi 2023 Date: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी का बड़ा मान है क्योंकि इस एकादशी से पिछले चार महीने से विश्राम कर रहे श्री हरि उठ जाते हैं और इसी कारण इसे 'देवउठनी एकादशी' कहा जाता है।

आपको बता दें कि इस एकादशी के साथ ही चातुर्मास का समापन होता है और मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश जैसे कार्य शुरू हो जाते हैं।
आज है देवउठनी एकादशी
कार्तिक शुक्ल एकादशी का प्रारंभ 22 नवंबर को रात 11:04 PM से हो गया है, जिसका अंत आज रात को 09:01 PM पर होगा। अब चूंकि वैदिक धर्म में उदयातिथि मान्य होती है इसलिए एकादशी का व्रत 23 आज ही रखा गया है।
तुलसी का विवाह भगवान शालीग्राम से होता है
मालूम हो कि इस एकादशी को प्रबोधिनी, देवुत्थान और देवोत्थान जैसे नामों से भी संबोधित किया जाता है। भगवान विष्णु आषाढ़ की एकादशी विश्राम पर जाते है और कार्तिम मास की एकादशी पर जागते हैं। विश्वाम के चार महीने के इस मंथ को चतुर्मास भी कहते हैं। आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इसी दिन मां तुलसी का विवाह भगवान शालीग्राम से होता है। ये दिन बहुत पावन है। जो पति-पत्नी तुलसी विवाह करते हैं, उनके जीवन में कभी कोई बाधा नहीं आती है, उनकी जीवन बड़े ही प्रेम और सम्मान के साथ कटता है।
देवउठनी एकादशी 2023 पर बनेंगे 3 शुभ योग
- रवियोग- 23 नवंबर को 06:50 AM से 05:16 PM
- सर्वार्थ सिद्धि योग- 23 नवंबर को 05:16 AM से 06:51 PM
- सिद्धि योग- 23 नवंबर को 11:54 AM से 24 नवंबर को 09: 05 AM
अब चूंकि सिद्धि योग 24 नवंबर को भी है तो वहीं कुछ लोग तुलसी विवाह 24 नवंबर को भी करेंगे।
पारण टाइम
24 नवंबर को 06 :50 AM से 08: 57 AM के बीच पारण है।
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications