क्रिसमस पर कार्ड के जरिये बांटे प्रेम के संदेश

Christmas Day
क्रिसमस का पर्व आए, खुशियों की सौगात साथ में लाए, क्या छोटे और क्या बड़े सभी हर्षाएँ, जीवन फूलों की तरह जगमगाए। जी हां त्‍योहार आते ही गिफ्ट लेने और देने की परंपरा शुरु हो जाती है। त्‍योहार कोई भी हो मगर कार्ड देने का क्रेज कभी नहीं बदलता। बस बदलता है तो कार्ड का रंग और रूप। बाजार पर एक सरसरी नजर फेरें तो साफ पता चलता है कि इस बार बाजार में क्रिस्‍मस ट्री वाले कार्ड खूब बिक रहे हैं और यह लोगों को खासा आकर्षित भी कर रहे हैं। तो आइए कुछ ऐसे ही कार्ड के बारे में आपको बताते है जो क्रिसमस पर लोगों को प्‍यारे और मनमोहक संदेश दे रहे हैं।

क्रिसमस डे की धूम में भले ही अभी समय हो मगर ग्रीटिंग कार्ड की बिक्री जार पकड़ चुकी है। इस बार बाजार में क्रिसमस ट्री वाले कार्ड की काफी मांग है। इन कार्ड के संदेश भी क्रिसमस पर्व की तरह ही प्‍यारे व भाईचारे की महक बिखराने वाले हैं। एक कार्ड के संदेश की बानगी देखिए 'क्रिसमस का त्योहार, लाए खुशियों की बहार, आपकी हर इच्छा हो पूरी, हमारी यही कामना है बार-बार।

क्रिसमस डे के पर्व के लिये हजारों तरह की के कार्ड्स मार्केट में आये हें और उन सभी की अच्‍छी बिक्री हो रही है। छोटे बच्‍चों की बात करें तो जिन कार्ड्स पर सांता क्‍लॉज या क्रिसमस ट्री बना हुआ है वह उन्‍हें काफी पसंद आ रहे हैं। इन कार्ड्स की कीमत 6 रुपये से लेकर 200 रुपये तक है।

क्‍या है क्रिसमस डे

25 दिसंबर को ईसाई धर्म के संस्थापक ईसा मसीह का जन्म हुआ था। इस दिन को क्रिसमस डे कहा जाता है और पूरे दिसंबर माह को क्राइस्टमास के नाम से जाना जाता है। क्राइस्टमास के खत्म होने के बाद ही ईसाई नववर्ष की शुरुआत होती है। इसी को देखते हुए बाजार, सड़के, पब और होटले सजधज कर तैयार रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+