Christmas 2022: कौन हैं 'संता क्लॉज'? क्यों पहनते हैं लाल टोपी?
'संता क्लॉज' उस इंसान का नाम है, जो केवल खुशियां बांटता है, जो 'जिंगल बेल' गाते हुए अपने साथ बहुत सारे तोहफे और दुआएं लाता है।
Who is Santa Claus?: 'क्रिसमस' का पर्व आशाओं और खुशियों से भरा होता है, ये लोगों के अंदर जोश भर देता है, इस पर्व का इंतजार बच्चे से लेकर बूढ़े तक करते हैं लेकिन इस पर्व का जश्न तब तक अधूरा है, जब तक आप Santa Claus की बात ना करें? , 'संता क्लॉज' वो है जो खुशियों की बोरियों में सभी के लिए बहुत सारे गिफ्ट लेकर आता है। कुछ लोग उन्हें 'सपनों का बाबा' कहते हैं तो कुछ लोग उन्हें 'गॉड का देवदूत ' भी कहते हैं।

'फादर क्रिसमस'
Santa Claus के बारे में पहला प्रमाण आज से करीब डेढ़ हजार साल पहले मिलता है, किताबों में संत निकोलस का उल्लेख है, जिन्हें कि लोग बाद में 'संता' और 'फादर क्रिसमस' कहने लगे थे। ऐसा माना जाता है कि संत निकोलस का जन्म तीसरी सदी में जीसस की मौत के 280 साल बाद मायरा में हुआ था, जिन्होंने मानव जाति के कल्याण के लिए बहुत काम किया था। वो पहले पादरी थे और बाद में बिशप बने थे। उनका मानना था कि बुराई को केवल नेकी से ही दूर किया जा सकता है। प्रेम ही ईश्वर तक पहुंचने का माध्यम है।

'सिंटर क्लास' बना
मानव जाति की रक्षा करना ही हर इंसान का कर्तव्य होना चाहिए। वो बच्चों से बहुत प्रेम किया करते थे और लाल रंग की टोपी पहनकर उन्हें गिफ्ट दिया करते थे, वो पादरी थे तो उनका लिबास सफेद होता था। इसलिए लोगों ने 'संता क्लॉज' की ड्रेस को रेड और व्हाईट मान लिया। उनका डच में नाम 'सिंटर क्लास' था, जिसे लोगों ने बाद में 'संता क्लॉज' कर दिया था।

ठंडी जगह पर रहते थे 'संता क्लॉज'
हालांकि कुछ इतिहासकार ओडिन को भी सांता क्लॉज मानते हैं, उनका कहना है कि वो क्रिसमस पर शिकार के लिए जाते थे और वहां से आने के बाद लोगों को तोहफे बांटते थे, वो बहुत उदार और लोकप्रिय थे इसी वजह से वो 'संता क्लॉज' कहलाए, वो ठंडी जगह पर रहते थे इसलिए 'संता क्लॉज' को हमेशा बर्फीली जगह से आते दिखाया जाता है, हालांकि इसकी सत्यता के प्रमाण नहीं है।

तोहफे और दुआएं लाता है 'संता क्लॉज'
अब इतिहास जो कुछ भी कहे लेकिन एक बात पूरी तरह से सही है कि 'संता क्लॉज' उस इंसान का नाम है, जो केवल और केवल खुशियां बांटता है, जो 'जिंगल बेल' गाते हुए अपने साथ बहुत सारे तोहफे और दुआएं लाता है और लोगों के अंदर ये भरोसा पैदा करता है कि सच में ईश्वर है, जो हमेशा आपके साथ है।
Recommended Video
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications