Chaitra Navratri 2026 Day 6: आज है मां कात्यायनी का दिन, जानें मुहूर्त, पूजाविधि और महत्व?

Chaitra Navratri 2026 Day 6 (मां कात्यायनी ): चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इन्हें शक्ति और वीरता की देवी माना जाता है। महर्षि कात्यायन की पुत्री होने के कारण इनका नाम 'कात्यायनी' पड़ा। भगवान कृष्ण को पति रूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने इन्हीं की पूजा की थी।

इसलिए इन्हें वैवाहिक समस्याओं को दूर करने वाली देवी भी माना जाता है। जिसकी शादी में अड़चन हो या फिर वैवाहिक संबंध अच्छा ना चल रहा हो उन्हें मां कात्यानी की पूजा जरूर करनी चाहिए।

Chaitra Navratri Day 6

Maa Katyayani Puja Muhurat: आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: 12:03 PM से 12:52 PM
  • भोग: शहद (मधु)
  • मंत्र: ॐ देवी कात्यायन्यै नमः

Maa Katyayani Puja Vidhi:मां कूष्मांडा पूजा विधि

मां कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मां को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। पूजा में पीले वस्त्र पहनना और पीले फूल (विशेषकर गेंदा) चढ़ाना शुभ होता है।

Maa Katyayani Puja AartI: मां कूष्मांडा की आरती

  • जय कात्यायनी मां, मैया जय कात्यायनी माँ।
  • उपमा अमित दीनी, महिमा अमित माँ॥ जय कात्यायनी माँ...
  • ऋषि कात्यायन ने, तप बहुत कीनो।
  • फल पायो मैया का, दर्शन माँ लीनो॥ जय कात्यायनी माँ...
  • महिषासुर को मारा, सुरवर हर्षाये।
  • देवन की पीड़ा को, पल में मिटाये॥ जय कात्यायनी माँ...
  • वृंदावन की गोपी, पूजें तुमको सदा।
  • मन वांछित फल पावें, मेटो सकल बिदा॥ जय कात्यायनी माँ...
  • छठा रूप तुम्हारा, जग में अति न्यारा।
  • भक्तों के संकट को, पल में है टारा॥ जय कात्यायनी माँ...
  • स्वर्णमयी काया, ज्योति तुम्हारी है।
  • हाथों में तलवार, छवि अति प्यारी है॥ जय कात्यायनी माँ...
  • कात्यायनी मैया की, जो कोई आरती गावे।
  • 'ब्रह्म' कहे सो प्राणी, परम पद पावे॥ जय कात्यायनी मां...

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+