Aaj Ka Mausam: UP से लेकर कश्मीर तक बादल मचाएंगे तूफान, दिल्ली में आंधी-पानी का अलर्ट, IMD ने क्या कहा?
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक सोमवार को भी कई प्रांतों पर इंद्र देवता काफी मेहरबान रहेंगे और कहीं-कहीं तो ओले भी गिर सकते हैं इसलिए आईएमडी ने 12 राज्यों के लिए रेन अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने जिन राज्यों में रेन अलर्ट जारी किया है उनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, केरल, तमिलनाडु, त्रिपुरा और मेघालय शामिल हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मानसून का विस्तार होगा। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, बिहार और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।
कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में आज आंधी-पानी की आशंका है, 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है इसलिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की हुई है। तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी
हैं। इनके नाम हैं- आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही (संत रविदास नगर), बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद में आंदी-पानी का येलो अलर्ट जारी है।
बिहार में भारी बारिश की आशंका
अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर (भभुआ), कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिम बंगाल में में येलो अलर्ट
अलीपुरद्वार, बांकुड़ा, बीरभूम, कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर, दार्जिलिंग, हुगली, हावड़ा, जलपाईगुड़ी, झाड़ग्राम, कलिम्पोंग, कोलकाता, मालदा, मुर्शिदाबाद, नादिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बर्धमान, पूर्व बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर, पुरुलिया और उत्तर दिनाजपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी गढ़वाल, चंपावत, बागेश्वर और मे आज भी रेन अलर्ट है।
हिमाचल -कश्मीर में भी होगी बरसात
हिमाचल के मनाली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, अनंतनाग, बडगाम, गांदरबल, डोडा, रामबन, बांडीपोरा और कठुआ में येलो अलर्ट जारी है।













Click it and Unblock the Notifications