Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि के तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए मुहूर्त, मंत्र और आरती
नई दिल्ली, 04 अप्रैल। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है, आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। मां का यह रूप बेहद ही सुंदर, मोहक और अलौकिक है। चंद्र के समान सुंदर मां के इस रूप से दिव्य ध्वनियों का आभास होता है। मां का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है इसलिए इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है।

आइए जानते हैं आज की पूजा का मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM - 12:54 PM
- अमृत काल - 09:18 AM - 11:01 AM
- ब्रह्म मुहूर्त - 04:44 AM - 05:32 AM
- राहू काल - 7:52 AM - 9:25 AM
- यम गण्ड - 10:57 AM - 12:30 PM
- कुलिक - 2:02 PM - 3:34 PM
- दुर्मुहूर्त - 12:54 PM - 01:43 PM, 03:22 PM - 04:11 PM
- वर्ज्यम् - 03:40 AM - 05:26 AM
मंत्र
- या देवी सर्वभूतेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
- ओम देवी चन्द्रघण्टायै नमः
- ऐं श्रीं शक्तयै नम:
मां चंद्रघंटा की आरती
- जय मां चंद्रघंटा सुख धाम, पूर्ण कीजो मेरे सभी काम।
- चंद्र समान तुम शीतल दाती, चंद्र तेज किरणों में समाती।
- क्रोध को शांत करने वाली, मीठे बोल सिखाने वाली।
- मन की मालक मन भाती हो, चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।
- सुंदर भाव को लाने वाली, हर संकट मे बचाने वाली।
- हर बुधवार जो तुझे ध्याये, श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं।
- मूर्ति चंद्र आकार बनाएं, सन्मुख घी की ज्योति जलाएं।
- शीश झुका कहे मन की बाता, पूर्ण आस करो जगदाता।












Click it and Unblock the Notifications