छठी मईया की भक्ति में लीन बिहार, 36 घंटे का उपवास शुरू
छठ पर्व आते ही पूरे बिहार का माहौल भक्तिमय हो गया है। पटना सहित बिहार के शहरों से लेकर गांवों तक में छठी मईया के गीत गूंज रहे हैं।
पटना। इस समय बिहार समेत पूरा उत्तर भारत लोक आस्था केे महापर्व छठ के रंग में पूरा रंगा हुआ है। शुक्रवार को खरना होने के बाद 36 घंटे का व्रत शुरू हो गया है।
अब आज शाम में नदी-तालाब के किनारे डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, उसके बाद अगले दिन यानी सोमवार सुबह को उगते हुए सूर्य देवता को जल देकर इस पूजा का समापन होगा।
पूरे बिहार में छठी मईया के गीत
- छठ पर्व आते ही पूरे बिहार का माहौल भक्तिमय हो गया है।
- पटना सहित बिहार के शहरों से लेकर गांवों तक में छठी मइया के गीत गूंज रहे हैं।
- इस त्योहार के लिए पूरे बिहार में सुरक्षा और सफाई की चाक-चौबंध इंतजाम किए गए हैं।
- आपको बता दें कि पटना के 81 गंगा घाटों पर व्रती भगवान भास्कर को अघ्र्य देंगे।
- पटना के गंगा तटों की सुरक्षा के लिए 5000 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।













Click it and Unblock the Notifications