Bhauma Pradosh Vrat 2021: भौम प्रदोष व्रत आज, जानिए पूजा विधि और महत्व
Bhauma Pradosh Vrat 2021: माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 9 फरवरी 2021 को प्रदोष व्रत आ रहा है। इस दिन मंगलवार होने के कारण भौम प्रदोष का संयोग बना है। साथ ही इस दिन रात्रि में शनि भी उदय हो रहे हैं। इसलिए शनि-मंगल दोनों की प्रसन्नता के लिए भौम प्रदोष व्रत करने का महत्व और भी बढ़ गया है।

प्रदोष व्रत भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए किया जाता है, लेकिन मंगलवार को आने के कारण इस व्रत का महत्व सर्वाधिक बताया गया है। भौम प्रदोष व्रत करने से मंगल की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। भूमि-भवन संपत्ति के कार्यो में लाभ मिलता है, कर्ज मुक्ति होती है और वैवाहिक कार्यो में यदि मंगल अड़चन पैदा कर रहा है तो वह भी दूर होती है।
भौम प्रदोष व्रत कैसे करें
भौम प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दिन प्रात:काल सूर्योदय पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत होकर स्वच्छ वस्व पहनकर अपने पूजा स्थान में पूर्वाभिमुख होकर बैठें और प्रदोष व्रत का संकल्प लें। दिनभर निराहार रहें। क्षमता न हो तो फलाहार ले सकते हैं। सायंकाल प्रदोष काल में अर्थात् सूर्यास्त से एक घंटा पूर्व और एक घंटा बाद तक का समय प्रदोष काल होता है। इस समय में भगवान शिव की पंचोपचार पूजा संपन्न करें। शिव महिम्नस्तोत्र से शिवजी का अभिषेक संपन्न करें। धूप-दीप, नैवेद्य करें और प्रसाद ग्रहण करें।
ये उपाय करें
- मंगल की पीड़ा से मुक्ति और मंगल दोष समाप्त करने के लिए भौम प्रदोष के दिन हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर घोलकर चोला चढ़ाएं और चमेली के तेल का दीपक लगाए। सुंदरकांड का पाठ करें और नैवेद्य के रूप में हलवा-पूरी चढ़ाएं।
- भौम प्रदोष के दिन शिवजी को लाल मसूर की दाल अर्पित करने से कर्ज मुक्ति शीघ्र होती है।
- कर्ज मुक्ति के लिए भौम प्रदोष के दिन तांबे के मंगल यंत्र की पूजा करें, ऋणमोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करें।
- इस दिन उड़द से बनी मिठाई, लड्डू या इमरती हनुमानजी को भेंट करने से शनि की पीड़ा भी कम होती है।
- जिन युवक-युवतियों के विवाह में बाधा आ रही है, वे भौम प्रदोष के दिन किसी पंडित से मंगल की शांति करवाएं। उज्जैन स्थित मंगलनाथ में पूजा करवाएं।
- इस दिन तांबे की अंगूठी में बना मूंगा पहनने से मंगल की शांति होती है।
- मंगल की शुभता, रक्तदोष दूर करने और भाग्योदय के लिए लाल मूंगे के बने गणेशजी का पेंडेंट धारण करें।
- भौम प्रदोष के दिन हनुमान मंदिर में लाल तिकोनी ध्वजा अर्पित करने से शत्रु नाश होता है। संकटों से रक्षा होती है।












Click it and Unblock the Notifications