Bhairav Ashtami 2022 Date: कब है भैरव अष्टमी ? क्या है कथा और महत्व?
Bhairav Ashtami 2022: मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भैरव जयंती मनाई जाती है। भैरव अष्टमी 16 नवंबर 2022 बुधवार को आ रही है। भगवान भैरव अपने साधकों को अभयता, निर्भरता का आशीर्वाद देते हैं। साधक के साहस और पराक्रम में वृद्धि करते हैं। भैरव अष्टमी के दिन व्रत रखकर जल का अर्घ्य देकर भैरव का पूजन करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होती है। भैरव भगवान शिव का ही एक रूप है और इनकी पूजा उग्र देव के रूप में की जाती है। इसलिए भैरव की पूजा तांत्रिकों के लिए महत्वपूर्ण होती है। सामान्य गृहस्थों को भैरव की पूजा मंदिरों में ही करनी चाहिए।

कथा
एक बार ब्रह्मा तथा विष्णु में यह विवाद छिड़ गया किविश्व का तारणहार तथा परम तत्व कौन है। इस विवाद को हल करने के लिए महर्षियों को बुलाया गया। महर्षियों ने निर्णय किया किपरम तत्व कोई अव्यक्त सत्ता है। ब्रह्मा तथा विष्णु उसी विभूति से बने हैं। विष्णुजी ने ऋषियों की बात मान ली किंतु ब्रह्माजी ने यह स्वीकार नहीं किया। वे अपने को ही परम तत्व मानते थे। यह परम तत्व की अवज्ञा बहुत बड़ा अपमान था। शिवजी ने तत्काल भैरव के रूप में उग्र रूप धारण करके ब्रह्मा का गर्व चूर-चूर कर दिया। यह दिन अष्टमी का दिन था। इसलिए इस दिन को भैरव अष्टमी कहा जाता है।
भैरव अष्टमी पर विशेष उपायों से मिलेगी समृद्धि
- भगवान शिव का रूद्र रूप होने के कारण भैरव अष्टमी के दिन भगवान शिव का पूजन, अभिषेक करने से भैरव की भी कृपा प्राप्त होती है।
- भगवान भैरव का वाहन श्वान है इसलिए भैरव अष्टमी के दिन श्वानों को भोजन करवाने से उत्तम फलों की प्राप्ति होती है।
- भैरव की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होती है। कोर्ट-कचहरी के मुकदमों में विजय प्राप्ति होती है।
- भैरव अष्टमी के दिन 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करने से सारे विघ्न दूर होते हैं।
- भैरव अष्टमी के दिन भगवान भैरव को नारियल और जलेबी का भोग अर्पित करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं। धन का आगमन बढ़ता है और कर्ज मुक्ति होती है।
- भगवान भैरव को मदिरा का भोग लगाने से समस्त मनोरथ पूरे होते हैं।
- भैरव जयंती के दिन किसी निर्जन स्थान में जाकर ऊं उग्र भैरवाय नम: मंत्र का जाप करने ने धन की प्राप्ति होती है। किंतु मंत्र जप से पहले अपने गुरु से निर्देश अवश्य प्राप्त कर लें।












Click it and Unblock the Notifications