Bada Mangal 2023: बजरंग बली क्यों कहलाते हैं 'हनुमान'? क्या है इसके पीछे का राज?
Bada Mangal 2023: हनुमान चालीसा का पाठ दिन हर रोज करने से इंसान की सारी परेशानियों का अंत हो जाता है और वो हमेशा सुखी रहता है।

Bada Mangal 2023: श्रीराम भक्त हनुमान जी तो हर किसी के प्रिय हैं। उनकी शरण में जो भी जाता है उसे भय और चिंता सताती ही नहीं है। वो संकट मोचक हैं और दूसरों पर प्रेम और आशीष लुटाते हैं। हनुमान जी का भक्त ना तो कभी दुखी रहता है और ना ही उसे कभी किसी चीज की कोई कमी होती है। हनुमान जी खुद राम जी के परम भक्त हैं और इसलिए वो भक्ति और भक्त दोनों को मतलब जानते हैं और इसी वजह से वो अपने भक्तों से बहुत प्यार करते हैं।
ज्येष्ठ का मंगल काफी खास माना जाता है
वैसे तो बजरंग बली का प्रिय दिन मंगलवार है लेकिन ज्येष्ठ का मंगल काफी खास माना जाता है। इस दिन बजरंग बली की विशेष पूजा करने से इंसान को सुख-शांति और वैभव की प्राप्ति होती है। आज ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल है। आज के दिन जो भी सच्चे मन से प्रभु की पूजा करता है उसकी हर इच्छा पूरी होती है।
बजरंगबली को 'हनुमान' क्यों कहते हैं?
आपको पता है कि कि बजरंगबली को हनुमान क्यों कहते हैं? अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं। दरअसल हनुमान जी जब छोटे थे तो उन्हें एक दिन बहुत भूख लगी, उनके घर पर उनकी मां थी नहीं, तभी आकाश में उन्होंने लाल रंग के सूर्य को देखा, जो कि बस उदय ही हुए थे, हनुमान जी को लगा कि ये कोई सुंदर फल है, बस वो उड़कर वहां पहुंच गए और उन्होंने सूरज को फल समझकर खा लिया।
हनुमान की ठुड्डी पर इंद्र ने किया था प्रहार
अब जैसे ही उन्होंने सूरज को खाया, पूरी दुनिया में अंधेरा छा गया। अब तो सभी परेशान हो गए। देवताओं ने हनुमान जी से कहा कि वो अपना मुंह खोले और सूर्य को बाहर आने दें लेकिन बजरंगबली ने उनकी एक नहीं सुनी। तभी वहां इंद्र देव पहुंचे और उन्हें गु्स्सा आ गया और उन्होंने अपने वज्र से छोटे हनुमान की ठुड्डी यानी कि हनु पर प्रहार किया और वो टूट गई और हनुमान जी का मुंह खुल गया और सूर्य बाहर आ गए लेकिन इस चक्कर में हनुमान जी की ठुड्डी टूट गई और तब से बजरंगबली 'हनुमान' कहलाने लग गए।
आज है जेठ का दूसरा बड़ा मंगल
बजरंग बली किसी से नाराज नहीं होते इसलिए उन्होंने इंद्र को भी माफ कर दिया, हालांकि इंद्र को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी। बता दें कि पहला बड़ा मंगल 9 मई को था और दूसरा आज है , जबकि तीसरा बड़ा मंगल 23 मई को, चौथा 7 जून को और पांचवा 30 जून को पड़ेगा। आज के दिन सुबह हनुमान जी का ध्यान करते हुए व्रत करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ज्येष्ठ माह में श्री राम पहली बार हनुमान जी से मिले थे इसलिए ये महीना काफी पावन माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications