हालो रे हालो! इस नवरात्रि डांडिया और गरबा नाइट के लिए बेस्ट हैं मुंबई की ये 8 जगहें
नवरात्रि का त्योहार 15 अक्टूबर यानि कल से शुरू हो रहा है। नवरात्रि उत्सव देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के रंगीन उत्सवों और अनुष्ठानों के लिए जाना जाता है। कई भक्त इन नौ दिनों की अवधि के दौरान उपवास रखते हैं, अन्य लोग भोजन, नृत्य, संगीत और खरीदारी के साथ उत्सव का आनंद लेना पसंद करते हैं।
देश के विभिन्न क्षेत्र स्थानीय परंपराओं के अनुसार इस त्योहार को अपने तरीके से मनाते हैं। विशेष रूप से गुजरात और महाराष्ट्र में नवरात्रि गरबा नृत्य और डांडिया रास के साथ मनाई जाती है। अगर आप मुंबई में हैं तो हम आपको 8 ऐसी जगह बताने जा रहे हैं। जहां पर जाकर आप डांडिया रास औऱ गरबा का लुत्फ उठा सकते हैं।

फाल्गुनी पाठक के साथ नवरात्रि उत्सव- बोरीवली वेस्ट
नवरात्रि के दौरान गरबा और डंडिया का नाम लेते ही दिमाग में पहला नाम फाल्गुनी पाठक का आता है। अगर आप फाल्गुनी पाठक के इवेंट जाकर गरबा और डंडिया का मजा लेना चाहते हैं। तो आप 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक शाम प्रमोद महाजन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बोरीवली (पश्चिम) जा सकते हैं।
कब: 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर
समय: 7 बजे से रात 12:30 बजे तक
टिकट: 499 रुपये से शुरू
नायडू क्लब कोरकेंद्र नवरात्रि 2023
नायडू क्लब लगभग 20 वर्षों से गरबा की मेजबानी कर रहा है। हर साल औसतन 20,000 से अधिक लोग प्रतिदिन आते हैं। यहां पर 100,000 वर्ग फुट का विशाल डांस फ्लोर है। जहां पारंपरिक गरबा गीत गाने के लिए शीर्ष कलाकार बुलाए जाते हैं। यहां कई सेलेब्रिटी भी आते रहते हैं।
कहां: कोरकेंद्र, आरएम भट्टाड रोड, बोरीवली (पश्चिम)
कब: 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर
समय: शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक
टिकट: ₹360 से शुरू
रास गरबा, गिरगांव
गिरगांव हर साल नवरात्रि के आसपास अपने प्रसिद्ध रास गरबा उत्सव का आयोजन करता है। शहर के मध्य में होने वाले इस शानदार सांस्कृतिक उत्सव के दौरान गुजरात का पारंपरिक लोक नृत्य देखने को मिलता है। यहां के उत्सव में आशीष डी, संगीता वेद और स्नेहा सिंगर आयोजन में चारचांद लगाते हैं।
कहां: पंचरत्न लॉन, गिरगांव
कब: 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर
समय: शाम 7 बजे से रात 12:30 बजे तक
टिकट: ₹500 से शुरू
रेडियन्स डंडिया 2023
पहली बार मुंबई की सबसे भव्य नवरात्रि का आयोजन JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा।पूरी तरह से वातानुकूलित इस सेंटर में एक साथ लगभग 5000 गरबा प्रेमी शामिल हो सकते हैं।
कहां: जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर
कब: 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर
टिकट: ₹1000 से शुरू
समय: रात 9 बजे तक
डोम डांडिया नाइट्स
कहां: डोम, एनएससीआई, एसवीपी स्टेडियम, वर्ली
कब: 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर
टिकट: ₹299 से शुरू
रंगीलो रे-उत्सव गुजरात
यह मुंबई की सबसे बाइब्रेंट डांडिया नाइट्स में से एक है। यह स्थान इनडोर और वातानुकूलित है, लेकिन इसमें 16,000 से अधिक लोग एक साथ शामिल हो सकते हैं। सुविधाओं की बात करें तो मुंबई के इस गरबा आयोजन में भरपूर पार्किंग और कई हॉल होते हैं।
कहां: नेस्को, गोरेगांव पूर्व
कब: 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर
समय: शाम 7 बजे से 12:30 बजे तक
टिकट: ₹600 से शुरू
रंगरात्रि- डांडिया नाइट्स विथ किंजल दवे
सबसे प्रसिद्ध गुजराती गायिकाओं में से एक किंजल दवे इस साल मुंबई के बोरीवली इलाके के इस क्लब में नवरात्रि के दौरान लोगों के साथ गरबा नाइट्स में मौजूद रहने वाली हैं। आप अगर डांडिया खोलना चाह रहे हैं और आपके घर के आपसाप कोई क्लब नहीं है तो आप यहां सीधे ऑफिस से आकर एंजॉय कर सकते हैं। लोगों को यहां लॉकर और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
कहां: Kutchi ग्राउंड, बोरीवली पश्चिम
कब: 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर
टिकट: ₹499 से शुरू
द ग्रेट इंडियन डांडिया फेस्टिवल
यहां पर आप दिव्या कुमार, श्रुति पाठक और अमेया डबली जैसे कुछ प्रसिद्ध कलाकार के साथ डांडिया और गरबा का आनंद ले सकते हैं।यहां पर लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों और खरीदारी के विकल्पों मौजूद हैं। कोई भी परिवार और दोस्तों के साथ कार्यक्रम का संपूर्ण आनंद ले सकता है।
कहां: जियो वर्ल्ड गार्डन
कब: 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर
समय: शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक
टिकट: ₹699 से शुरू












Click it and Unblock the Notifications