Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

August 2021 festivals list: ये हैं अगस्त के प्रमुख व्रत-त्योहार, जानें कब है रक्षाबंधन?

नई दिल्ली, 27 जुलाई। सावन आते ही त्योहारों का महीना शुरू हो जाता है, यहां हम लाएं हैं आपके लिए अगस्त महीने के त्योहारों की पूरी लिस्ट, जिसके जरिए आप जान सकते हैं कि कब है 'नागपंचमी' और कब है 'रक्षाबंधन'। आपको बता दें कि अगस्त का महीना पूरी तरह से व्रत और त्योहारों से भरा हुआ है।

ये हैं अगस्त के प्रमुख व्रत-त्योहार, जानें कब है रक्षाबंधन?

यहां देखें लिस्ट

  • 02 अगस्त 2021- सावन का दूसरा सोमवार
  • 04 अगस्त 2021, बुधवार-कामिका एकादशी
  • 05 अगस्त 2021, गुरुवार-कृष्ण प्रदोष व्रत
  • 06 अगस्त 2021, शुक्रवार-मासिक शिवरात्रि
  • 08 अगस्त 2021, रविवार-श्रावण अमावस्या
  • 09 अगस्त 2021-सावन का तीसरा सोमवार
  • 11 अगस्त 2021, बुधवार-हरियाली तीज: -
  • 12 अगस्त 2021, बुधवार-विनायक चतुर्थी
  • 13 अगस्त 2021, शुक्रवार-नागपंचमी
  • 18 अगस्त 2021, बुधवार-पुत्रदा एकादशी
  • 20 अगस्त 2021, शुक्रवार-शुक्ल प्रदोष व्रत
  • 21 अगस्त 2021, शनिवार-ओणम
  • 22 अगस्त 2021, रविवार-रक्षा बंधन
  • 25 अगस्त 2021, बुधवार-संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज
  • 30 अगस्त 2021, 2021-जन्माष्टमी

खास बात

22 अगस्त को सावन मास का अंतिम दिन होगा।

रखें इन बातों का ख्याल

  • जो लोग सावन में उपवास रखते हैं वो अपने इंद्रियों पर संयम रखें।
  • किसी को अपशब्द न कहें।
  • झूठ न बोले, किसी का अपमान न करें।
  • काम, क्रोध, लोभ, मोह से दूर रहे।
  • पूरे दिन भगवान शिव में ध्यान लगाए रहे।
  • ऊं नम: शिवाय मंत्र का मानसिक जाप करें।
  • गरीबों को फलों का दान करें।
  • किसी की निंदा ना करें।
  • शिव का ध्यान करें और उनसे प्रार्थना करें।

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन का त्योहार सावन की पूर्णिमा को मनाया जाता है। आम प्रथा के अनुसार इस मौके पर बहनें अपने भाई की दाहिनी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई बदले में बहन को उपहार के रूप में सदा उसकी रक्षा करने का वचन देता है। राखी का त्योहार कब शुरू हुआ यह कोई नहीं जानता। लेकिन इस त्योहार से कई ऐतिहासिक प्रसंग जुड़े हैं। कहा जाता है कि राजपूत जब लड़ाई पर जाते थे तब महिलाएं उनको माथे पर कुमकुम तिलक लगाने के साथ-साथ हाथ में रेशमी धागा बांधती थी। यह विश्वास था कि यह धागा उन्हें विजयश्री के साथ वापस ले आएगा। रक्षाबंधन वचन और भरोसे का पर्व कहलाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+